About: http://data.cimple.eu/claim-review/6536e99f2c8c1980307fe3a76ce526b1a0e8de52dea098fd2482ccdd     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: विकीलीक्स के हवाले से राहुल गांधी की शादी का दावा झूठ, पुराना दुष्प्रचार फिर से वायरल राहुल गांधी के साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी नहीं, बल्कि स्पेनिश मूल की अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वायरल हो रही तस्वीर राहुल गांधी की अमेरकी यात्रा के दौरान लॉस एंजेलिस के बर्ग्रुएन इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम के दौरान की है। हमारी पड़ताल में यह वायरल हो रहा दावा फर्जी साबित होता है। राहुल गांधी की पुरानी तस्वीर को गलत संदर्भ में फिर से वायरल किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Mar 18, 2020 at 03:44 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर विकीलीक्स के हवाले से राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ दावा किया गया है कि राहुल गांधी शादीशुदा है। विश्वास न्यूज की जांच में यह पोस्ट गलत और दुष्प्रचार साबित हुआ। यह तस्वीर पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिसकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘OM Singh’ ने राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा हुआ है, ”विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राउल विंची शादीसुदा है,,इसके 2 बच्चे हैं जो लन्दन मेमं रहते हैं,,इसकी बीबी कोलंबियन है,,पहली संतान 14 वर्ष का लड़का नियाक है और दूसरी सन्तान माइनक 10 साल की लड़की है…अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहा है!!!” (पोस्ट का आर्काइव लिंक) पड़ताल सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की संबंधित तस्वीर पहले भी वायरल होती रही है। विश्वास न्यूज ने पहले भी इसकी पड़ताल की थी, जिसे यहां पढ़ा जा सकता है। वास्तव में राहुल गांधी के साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी नहीं, बल्कि स्पेनिश मूल की अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वायरल हो रही तस्वीर राहुल गांधी की अमेरकी यात्रा के दौरान लॉस एंजेलिस के बर्ग्रुएन इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम के दौरान की है। फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ने फेसबुक प्रोफाइल पर दी गई जानकारी में खुद को हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला बताया है। इस प्रोफाइल पर विचारधारा विशेष से प्रेरित कंटेंट को शेयर किया जाता है। निष्कर्ष: राहुल गांधी के साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी नहीं, बल्कि स्पेनिश मूल की अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वायरल हो रही तस्वीर राहुल गांधी की अमेरकी यात्रा के दौरान लॉस एंजेलिस के बर्ग्रुएन इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम के दौरान की है। हमारी पड़ताल में यह वायरल हो रहा दावा फर्जी साबित होता है। राहुल गांधी की पुरानी तस्वीर को गलत संदर्भ में फिर से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : राहुल गांधी ने विदेशी महिला से चुपके से की शादी - Claimed By : FB user-Om Singh - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software