About: http://data.cimple.eu/claim-review/657ceb1cacb1e51bc0eeb77fdedb769baf3a48f7f67fcacf5e5b0675     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • हॉलीवुड (Hollywood) एक्टर ड्वेन जॉनसन 'रॉक' (Dwayne Johnson) की कई तस्वीरों का एक सेट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो साधु के भेष में पूजा की थाली लेकर खड़े दिख रहे हैं. क्या है दावा?: तस्वीरों को असली बताकर शेयर किया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ड्वेन जॉनसन ने सनातन धर्म अपना लिया है. सच क्या है?: ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाई गई हैं. इन्हें बनाने के लिए AI टूल Midjourney का इस्तेमाल किया गया है. इन तस्वीरों को बनाने वाले क्रिएटर ने भी इसकी पुष्टि की. हमने सच का पता कैसे लगाया?: हमने सबसे पहले इन तस्वीरों को ध्यान से देखा. इसके बाद, जॉनसन के वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर जाकर उनकी तस्वीरें देखीं. हमें कई असमानताएं मिलीं. जैसे कि, हमें 25 मई को पोस्ट की गई उनकी एक फोटो मिली, जिसमें उनकी बॉडी में बड़ा सा टैटू दिख रहा है. हमने हर एक वायरल तस्वीर से इस तस्वीर का मिलान करने पर पाया कि ये टैटू उनकी सभी वायरल तस्वीरों से गायब था. (सभी तस्वीरों को देखने के लिए स्वाइप करें) इसके बाद, हमने वायरल तस्वीरों में से एक को गूगल रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल कर सर्च किया. साथ ही, कीवर्ड के तौर पर 'dwayne johnson as sadhu worshipping' का इस्तेमाल भी किया. इससे हमें bhargavvalera नाम की एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिली. बायो के मुताबिक, यूजर ने खुद को एक फोटोग्राफर के तौर पर बताया है. साथ ही, ये भी लिखा है कि वो AI आर्टिस्ट भी है. इसके अलावा, हमें 28 मई का एक पोस्ट भी मिला, जिसमें यूजर ने एक स्क्रीनशॉट लगाकर बताया था कि AI की मदद से बनाई गईं उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इसके बाद, हमने यूजर की प्रोफाइल स्कैन की और हमें वही तस्वीरें मिलीं, जो वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के कैप्शन के मुताबिक, इन्हें AI टूल Midjourney की मदद से बनाया गया था. (सभी तस्वीरें देखने के लिए स्वाइप करें) इसके अलावा, यूजर ने और भी कई लोगों का AI अवतार बनाया है. जिन्हें आप यहां और यहां देख सकते हैं. हमने न्यूज रिपोर्ट्स भी चेक कीं ताकि ये पता कर सकें कि क्या ड्वेन ने सनातन धर्म अपनाया है, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली. क्या है Midjourney?: ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक पर काम करने वाला एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से यूजर कमांड देकर असली जैसी तस्वीरें बना सकता है. इसके पहले भी ऐसी कई तस्वीरें असली बताकर शेयर की जा चुकी हैं. जिनकी हमने पड़ताल की है. हमने फोटो बनाने वाले क्रिएटर Bhargava Valera से भी संपर्क किया, जिन्होंने हमें बताया कि ये तस्वीरें उन्होंने AI टूल Midjourney की मदद से बनाई है. निष्कर्ष: साफ है कि AI की मदद से बनाई गई साधु के भेष में दिख रहे ड्वेन जॉनसन की तस्वीर को असली बताकर ये गलत दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सनातन धर्म अपना लिया है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software