About: http://data.cimple.eu/claim-review/65bb996c4d5ef744f5c96a7062a0b3b50044c21f66ab391515f6cb72     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : केबीसी में नहीं गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, वायरल वीडियो एडिटेड है विश्वास न्यूज ने जांच में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के केबीसी में जाने और 5 करोड़ रुपए जितने का दावा फर्जी पाया। असल में वायरल वीडियो को एडिट कर तैयार किया गया है। - By: Jyoti Kumari - Published: Sep 28, 2024 at 03:47 PM - Updated: Sep 28, 2024 at 04:15 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन का आगाज़ हो चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री केबीसी में गए हैं और 5 करोड़ रुपये जीते हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो को एडिट कर तैयार किया गया है। असल वीडियो में अमिताभ बच्चन के सामने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं, कोई अन्य व्यक्ति हैं। वीडियो को एडिट कर उसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के किसी अन्य वीडियो को जोड़ दिया गया है। यह वीडियो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर तैयार किया गया है, जिसे अब फर्जी दावे से शेयर किया है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर ‘bhakti sagar’ ने 25 सितंबर 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बागेश्वर धाम पहुंचे kbc जीते 5 करोड़।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सोनी SET India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को खंगालना शुरू किया। असली वीडियो हमें 2 सितंबर 2022 को अपलोड हुआ मिला। वीडियो में वायरल वीडियो के हिस्से को सुना जा सकता है। वीडियो में अमिताभ बच्चन के सामने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं हैं, बल्कि कोई अन्य प्लेयर है। इसी वीडियो को एडिट कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने वहीं कपड़े पहने हैं, जो वायरल वीडियो में पहने हुए हैं। वायरल वीडियो से जुड़ी खबर हमें दैनिक जागरण कि वेबसाइट पर भी मिली। खबर को 28 अगस्त 2022 को प्रकाशित किया गया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो क्लिप को सर्च किया। हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस पर अपलोड किया। हमें आजतक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड मिला। 29 जुलाई 2023 को अपलोड वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वाले हिस्से को देखा जा सकता है। हमने वीडियो को बागेश्वर धाम के पीआरओ कमल अवस्थी के साथ शेयर किया। उन्होंने दावे को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह वीडियो एडिटेड है। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। यूजर को करीब 3 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को जयपुर का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के केबीसी में जाने और 5 करोड़ रुपए जितने का दावा फर्जी पाया। असल में वायरल वीडियो को एडिट कर तैयार किया गया है। - Claim Review : धीरेंद्र शास्त्री केबीसी में गए हैं और 5 करोड़ रुपये जीते हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर - bhakti sagar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software