About: http://data.cimple.eu/claim-review/69b0da265d4ad476c5de5cf7185416294657081f4afdf2da22c3573f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जीवित हैं श्रेयस तलपड़े, उनकी सेहत को लेकर फर्जी पोस्ट वायरल विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की जांच की और पाया कि श्रेयस तलपड़े की मृत्यु का दावा महज अफवाह है। श्रेयस तलपड़े ने खुद इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया है कि वे सही-सलामत और कुशल हैं। - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 20, 2024 at 11:33 AM - Updated: Aug 20, 2024 at 03:48 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े का देहांत हो गया है। विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की जांच की और पाया कि ये पोस्ट फर्जी है। श्रेयस तलपड़े की मृत्यु का दावा महज अफवाह है। श्रेयस तलपड़े ने खुद इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया है कि वे सही-सलामत हैं। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर पर यूजर Ryu Kabasake (Archive) ने 19 अगस्त को श्रेयस तलपड़े की तस्वीर को शेयर कर साथ में लिखा ॐ शांति। पड़ताल पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। हमें श्रेयस तलपड़े की सेहत को लेकर जानकारी कई मीडिया आउटलेट्स पर मिली। दैनिक जागरण की 20 अगस्त 2024 की खबर के अनुसार, “श्रेयस ने अपनी मौत की झूठी खबर पर रिएक्ट किया है। श्रेयस ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो जिंदा हैं और उनकी मौत को लेकर उड़ रही खबरें गलत हैं। एक्टर ने गलत खबर पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे तो ह्यूमर जरूरी है, लेकिन इसका मिसयूज खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो चीज एक जोक की तरह शुरू की गई थी, अब मेरी फैमिली को फालतू का स्ट्रेस और टेंशन दे रही है।” ढूंढने पर हमें श्रेयस तलपड़े का वो 20 अगस्त 2024 का ट्वीट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपने जिन्दा होने की पुष्टि करते हुए फर्जी पोस्ट पर निराशा जाहिर की थी। इस मामले में मुंबई में एंटरटेनमेंट को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव का कहना है कि यह खबर फर्जी है और श्रेयस तलपड़े बिल्कुल सही-सलामत हैं। आपको बताते चलें कि वेलकम टू द जंगल की शूटिंग के दौरान एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। मगर इलाज के बाद वे ठीक हैं। वायरल दावे को Ryu Kabasake नाम के एक फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। यूजर के फेसबुक पर 3000 से अधिक मित्र हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने वायरल पोस्ट की जांच की और पाया कि श्रेयस तलपड़े की मृत्यु का दावा महज अफवाह है। श्रेयस तलपड़े ने खुद इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया है कि वे सही-सलामत और कुशल हैं। - Claim Review : बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े का देहांत हो गया है। - Claimed By : Facebook User - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software