About: http://data.cimple.eu/claim-review/6b63b628ab28df9c1dbabdc13793123bdfcf3a43508f29a1e35007ef     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : दिल्ली के बाजार का नहीं, पाकिस्तान के फैसलाबाद का है यह वायरल वीडियो विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि कुछ यूजर पाकिस्तान के वीडियो को दिल्ली के नाम पर फैला रहे हैं। वायरल पोस्ट झूठी साबित हुई। - By: Ashish Maharishi - Published: May 22, 2020 at 02:17 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देशभर में लॉकडाउन के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ को बाजार में शॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इसे दिल्ली का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी निकली। दरअसल वायरल वीडियो पाकिस्तान के फैसलाबाद के बाजार का है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ ने 21 मई को पाकिस्तान के वीडियो को अपलोड करते हुए इसे दिल्ली का बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया : जामा मस्जिद मार्केट, दिल्ली का यह हाल है कल का। इस वीडियो को सच मानकर 500 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया, जबकि 13 हजार लोगों ने इसे देखा। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। सबसे पुराना वीडियो हमें ALL ROUNDER नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। इसमें बताया गया कि फैसलाबाद के न्यू अनारकली में 18 मई को ताजा मंजर। वीडियो को 18 मई को ही अपलोड किया गया था। पड़ताल के दौरान दिल्ली के नाम पर वायरल वीडियो हमें फेसबुक पेज Humans of Faisalabad पर भी मिला। वीडियो को 18 मई का फैसलाबाद के अनारकली बाजार का बताया गया। पूरा वीडियो आप यहां देख सकते हैं। वीडियो में हमें एक दुकान का बोर्ड उर्दू में लिखा हुआ नजर आया। इसके हिंदी अनुवाद से हमें पता चला कि बोर्ड पर ऐनी शूज लिखा हुआ है। इसके बाद हमने गूगल में Aini Shoes सर्च करना शुरू किया। हमें पता चला कि पाकिस्तान के फैसलाबाद के अनारकली बाजार में इस नाम की एक दुकान है। विश्वास न्यूज से बातचीत में सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि वायरल वीडियो हमारे यहां का नहीं है। अंत में हमने पाकिस्तान के वीडियो को दिल्ली का बताकर वायरल करने वाली फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ के अकाउंट की जांच की। हमें पता चला कि ये यूजर दिल्ली की ही रहने वाली हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि कुछ यूजर पाकिस्तान के वीडियो को दिल्ली के नाम पर फैला रहे हैं। वायरल पोस्ट झूठी साबित हुई। - Claim Review : ईद के लिए दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन - Claimed By : फेसबुक यूजर अल्पना कुलश्रेष्ठ - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software