About: http://data.cimple.eu/claim-review/6bd0240e3e04e8cdaae46c0f2c7e455f86d34962dd6d1484862dd389     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गणतंत्र दिवस के मौके पर फोन पे नहीं दे रहा यह ऑफर, वायरल लिंक फर्जी विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणतंत्र दिवस से पहले फोन पे ऑफर के नाम से वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। फोन पे की तरफ से गणतंत्र दिवस पर इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 13, 2025 at 06:39 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक लिंक तेजी से वायरल हो रहा है। लिंक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि झंडे पर क्लिक करने से खाते में 639 रुपये आ जाएंगे। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। फोन पे की तरफ से गणतंत्र दिवस पर इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘रिपब्लिक डे कैशबैक’ ने 10 जनवरी 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “तिरंगे को छूएं और जीते ₹700 तक का इनाम।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पोस्ट को गौर से देखा। हमने पाया कि पोस्ट में कहा जा रहा है कि यह ऑफर फोन पे की तरफ से है। पोस्ट पर लिखा हुआ है झंडे पर क्लिक करें और 639 रुपये फोन पे पर पाएं। हमने फोन पे की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला,लेकिन हमें दावे से जुड़ी कोई जानकारी वहां पर नहीं मिली। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। हमारे सिस्टम ने हमें लिंक के खतरनाक होने की चेतावनी दी। हमारे सिस्टम में मौजूद सेफ्टी डिवाइस ने हमें बताया कि इस लिंक के जरिए आपकी निजी जानकारियों को चुराया जा सकता है। हैकर्स आपके सिस्टम को हैक कर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करना कई तरीके से खतरनाक हो सकता है। यूजर्स की निजी जानकारी को चोरी किया जा सकता है। उसे आर्थिक हानि पहुंचाई जा सकती है। यूजर के सिस्टम को हैक किया जा सकता है। इसलिए लुभावने ऑफर के लालच में न आएं और सावधान रहें। अंत में हमने फेक पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर इसी तरह की फर्जी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि गणतंत्र दिवस से पहले फोन पे ऑफर के नाम से वायरल दावा गलत है। पोस्ट में दिया गया ऑफर और लिंक दोनों ही फर्जी है। फोन पे की तरफ से गणतंत्र दिवस पर इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। फर्जी लिंक को फेक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : गणतंत्र दिवस के मौके पर फोन पे दे रहा है ऑफर। - Claimed By : FB User Republic Day Casxbac - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software