About: http://data.cimple.eu/claim-review/6c311f9d3954e97a856ad0eae37aaff7313e816ca0e08261b68d1065     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शिक्षक की बेरहमी का वायरल वीडियो गुजरात का नहीं, बिहार का विश्वास न्यूज की पड़ताल में गुजरात शिक्षक द्वारा बच्चे की पिटाई का वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वीडियो गुजरात का नहीं, बल्कि बिहार के पटना के धनरूआ इलाके के एक कोचिंग सेंटर का है। - By: Pragya Shukla - Published: Jul 11, 2022 at 02:42 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टीचर छोटे-से बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के एक कोचिंग सेंटर की है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। बच्चे को पीटने वाले युवक का वीडियो गुजरात का नहीं बल्कि बिहार के पटना के धनरूआ इलाके के एक कोचिंग सेंटर का है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Genesis news ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “गुजरात का ये वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां पर देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कई कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें एनडीटीवी पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो राजधानी पटना के धनरूआ ब्लॉक में हुई एक घटना का है। दरअसल धनरुआ ब्लॉक के एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने एक छात्र को बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट Republic World के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 6 जुलाई 2022 को अपलोड मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पटना के धनरूआ क्षेत्र के वीर और जारा जया कोचिंग क्लासेस में हुई थी। कई अन्य वेबसाइट्स ने भी इस पर खबर प्रकाशित की है। अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण बिहार के राज्य ब्यूरो प्रमुख अरविंद शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया वायरल दावा गलत है। यह घटना बिहार की है। शिक्षक का नाम कृष्णा उर्फ छोटू सर है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में अपने चाचा मनोज कुमार के घर में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया है कि आरोपी मूल रूप से जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मंडई गांव का रहने वाला है। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ संज्ञान लिया था। विश्वास न्यूज ने जांच के आखिरी चरण में उस प्रोफाइल Genesis news की पृष्ठभूमि की जांच की, जिसने वायरल पोस्ट को साझा किया था। हमने पाया कि यूजर को फेसबुक पर नौ हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में गुजरात शिक्षक द्वारा बच्चे की पिटाई का वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वीडियो गुजरात का नहीं, बल्कि बिहार के पटना के धनरूआ इलाके के एक कोचिंग सेंटर का है। - Claim Review : गुजरात के शिक्षक ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। - Claimed By : Genesis news - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software