About: http://data.cimple.eu/claim-review/6d8d1d0dff2fc2f1cbd268a3542e06f2b4f18b41416bbbaf9c113474     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks done FOLLOW USFact Check सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया गया कि यह तस्वीर केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद घर लौटते एक नन्हे किसान की है. 19 नवंबर, 2021 को ‘गुरु नानक जयंती’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए, 2020 में संसद द्वारा पारित किये गए तीन नए कृषि कानूनों को वापस (Farm Laws Repealed) लेने की घोषणा की थी. 2 दिसंबर, 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलने के बाद तीनों कृषि कानून आधिकारिक तौर पर वापस ले लिए गए. तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए जाने और अन्य मांगों को मान लिए जाने के बाद प्रदर्शनरत किसानों ने खुशियां मनाते हुए जल्द ही प्रदर्शन ख़त्म करने का निर्णय लिया है. प्रदर्शनस्थल से वापस घर जाने के लिए किसानों ने 11 दिसंबर, 2021 का समय तय किया है. इसी कड़ी में किसानों ने अपना सामान समेट घर जाने की तैयारी शुरू कर दी है तथा कुछ किसान घर को रवाना भी हो चुके हैं. इसी क्रम में, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया गया कि यह तस्वीर केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद घर लौटते एक नन्हे किसान की है. केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद घर लौटते एक नन्हे किसान की बताकर शेयर की जा रही इस तस्वीर की पड़ताल के लिए, हमने तस्वीर को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि वायरल तस्वीर पिछले एक साल से इंटरनेट पर मौजूद है. उपरोक्त गूगल सर्च से प्राप्त परिणामों में हमें Sabrang द्वारा 8 दिसंबर, 2020 को प्रकाशित एक लेख में वायरल तस्वीर प्राप्त हुई. aramonline.in नामक एक वेबसाइट द्वारा 2 दिसंबर, 2020 को प्रकाशित एक लेख में भी वायरल तस्वीर मौजूद है. कुछ अन्य कीवर्ड्स तथा ट्विटर एडवांस्ड सर्च फीचर का प्रयोग करने पर, हमें साल 2020 के नवंबर माह में वायरल तस्वीर के साथ शेयर किये गए कई ट्वीट्स एवं फेसबुक पोस्ट्स भी प्राप्त हुए. कुछ पंजाबी कीवर्ड्स का प्रयोग कर फेसबुक पर सर्च करने पर हमें साल 2020 के अक्टूबर माह में वायरल तस्वीर के साथ शेयर किये गए कुछ अन्य पोस्ट्स भी प्राप्त हुए, जिनसे इस बात की तस्दीक हो जाती है कि वायरल तस्वीर केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद घर लौटते एक नन्हे किसान की नही है. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद घर लौटते एक नन्हे किसान की बताकर शेयर की जा रही यह तस्वीर, साल 2020 से ही इंटरनेट पर मौजूद है. हालांकि, वायरल तस्वीर के असल स्रोत को लेकर हमारी पड़ताल अभी जारी है तथा इस विषय में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर हम उसे अपने लेख में शामिल करेंगे. Sabrang India: https://sabrangindia.in/article/snapshots-revolution-top-10-photos-bharat-bandh Facebook post by Balbir Singh Bains: https://www.facebook.com/balbir.s.bains/posts/10224411375338161 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh December 10, 2024 Shaminder Singh June 7, 2024 Komal Singh March 1, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software