About: http://data.cimple.eu/claim-review/6fbd82fe7cddf9150f1b138e5813aa5fd9101163a8e3d4362c7b893d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : चीन को लेकर ITBP ने जारी नहीं की ये अपील, एडिटेड पोस्टर वायरल विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ITBP के नाम से वायरल पोस्टर फर्जी है। स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़गढ़ के पोस्टर की तस्वीर से छेड़छाड़ करके इसे अब ITBP के नाम से वायरल किया जा रहा है। - By: Ashish Maharishi - Published: Nov 5, 2020 at 03:51 PM - Updated: Nov 5, 2020 at 03:56 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। देश में दिवाली के माहौल के बीच सोशल मीडिया में एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने चीन से सामान नहीं खरीदने की अपील की है। यह पोस्टर फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप हर जगह वायरल है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमें पता चला कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की एक संस्था के पोस्टर को एडिट करके ITBP के नाम से वायरल किया जा रहा है। हमारी जांच में वायरल पोस्ट झूठी साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल ट्विटर यूजर राजेश केसरी (@rajeshk9835455) ने 26 अक्टूबर को एक पोस्टर को ट्वीट करते हुए दावा किया : ‘मैं #चीन को सीमा में घुसने नहीं दुंगा, तुम #दीपावली पर #चीन का सामान मत खरीदना।। भारततिब्बतसीमापुलिसबल’ वायरल पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा। तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा था कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अलग से पोस्टर पर लिखा गया है। इसके बाद हमने गूगल रिवर्स इमेज टूल की मदद ली। इससे हमें ओरिजनल तस्वीर मिली। यह तस्वीर आरके एजेंसी नाम के एक फेसबुक पेज ने अपनी कवर इमेज में लगाई हुई है। इसे अक्टूबर 2017 को पोस्ट किया गया था। तस्वीर में हमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की जगह स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़गढ़ लिखा नजर आया। मतलब साफ था कि ओरिजनल तस्वीर से छेड़छाड़ करके भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लिखा गया है। पड़ताल के अगले चरण में हमने ITBP के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नाम से जो पोस्टर वायरल हो रहा है, वह फेक है। ITBP ने ऐसी कोई अपील नहीं की है। अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले ट्विटर हैंडल राजेश केसरी की जांच की। इनके अकाउंट की सोशल स्कैनिंग से हमें पता चला कि यूजर बिहार का रहने वाला है। इस ट्विटर हैंडल को दिसंबर 2016 को बनाया गया था। इसे 2443 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि ITBP के नाम से वायरल पोस्टर फर्जी है। स्वदेशी जागरण मंच, चित्तौड़गढ़ के पोस्टर की तस्वीर से छेड़छाड़ करके इसे अब ITBP के नाम से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का पोस्टर - Claimed By : ट्विटर यूजर राजेश केसरी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software