About: http://data.cimple.eu/claim-review/70457b2b8aa676bf0dcc586f11ec6e23e57b0293c2c72315c1e58486     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • झूठे वादों को लेकर वायरल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का वीडियो क्रॉप्ड है बूम ने वीडियो के लम्बे वर्ज़न में पाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का अधूरा बयान काटकर वायरल किया गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंच से कुछ कह रहे हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भगवंत मान कह रहे हैं कि उनकी पार्टी जो कहती वो कर देती है जो नहीं कर सकती वो भी कह देती है. 7 सेकंड की छोटी सी वीडियो में भगवंत मान को कहते हुए सुना जा सकता है कि,'हम जो कहते हैं वो करते हैं और जो नहीं कर सकते वो भी कह देते हैं'. इसके सहारे सोशल मीडिया यूज़र्स आम आदमी पार्टी की मुफ़्त योजनाओं वाली राजनीति पर व्यंग और कटाक्ष करते हुए वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कुछ यूज़र्स मतदाताओं को ऐसे लोगों से सावधान और सचेत रहने की सलाह भी दे रहे हैं. बूम ने अपनी जाँच में पाया कि वायरल वीडियो क्रॉप्ड है. क्या अडानी के एशिया में सबसे अमीर बनने पर दिया जा रहा है फ़्री रिचार्ज? फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'सुन रहे हो ना विनोद बकासुर की बकबक...हम तो जो कहते हैं वो कर देते हैं, जो नही कर सकते वो भी कह देते हैं। समझ रहे हो ना फ्री की चाह में इनको वोट देने वालों। सावधान रहो सचेत रहो।' फ़ेसबुक पर इसी तरह के कैप्शन के साथ यह वीडियो काफ़ी वायरल है. जिसे यहाँ,यहाँ और यहाँ देख सकते हैं. ट्विटर पर भी यह वीडियो इसी दावे से वायरल है. फ़ैक्ट चेक बूम ने वीडियो से स्क्रीनग्रैब निकालकर एवं सबंधित कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्विटर हैंडल की लिंक सामने आयी. अकाउंट को खंगालने पर हमें 7 सितम्बर का एक ट्वीट मिला जिसका कैप्शन 'India को No. 1 देश बनाने के लिए आज हरियाणा में युवाओं के साथ Townhall' था. इसमें जो कपड़ें भगवंत मान पहने हैं और उनके पीछे का बैकग्राउंड वायरल वीडियो के समान है. इसकी मदद से हमने यूट्यूब पर सर्च किया तो आम आदमी पार्टी के चैनल पर 7 सितम्बर को अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला. वीडियो का शीर्षक 'LIVE | Haryana के युवाओं के साथ श्री Arvind Kejriwal और श्री Bhagwant Mann जी का TOWNHALL' है. वीडियो को देखने पर हम पाते हैं कि वायरल वीडियो इसी वक्तव्य से काटकर फ़ैलाया गया है. वायरल वीडियो को हम 18 मिनट 18 सेकंड से 24 सेकंड तक सुन सकते हैं. दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी की तुलना भाजपा से करते हुए कहते हैं कि 'हम झुमलों वाली पार्टी नहीं हैं, हम तो जो कहते हैं कर देते हैं, जो नहीं कर सकते वो भी कह देते हैं कि ये नहीं हो सकता हमसे'. यह कार्यक्रम 7 सितम्बर से आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किये गए 'अभियान मेक इंडिया नंबर वन' के तहत हरियाणा के हिसार में आयोजित किया गया था. बच्चों का अपहरण करने वाले गैंग के पकड़े जाने का स्क्रिप्टेड वीडियो वायरल
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software