About: http://data.cimple.eu/claim-review/704e3a792324cf48bf3d595a6e6ceca3a9cdeacf875938201be46912     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • यह ट्वीट फेक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को पद्मश्री (Padmashri) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने देश की आज़ादी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से उन पर काफी टीका हुई। इसके चलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम से एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार वापिस लेने की मांग कर की है। इस वायरल ट्वीट में लिखा है कि “कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी देश की भावनाओं को आहत करने वाली है, मै स्वयं उन्हें पद्म पुरस्कार दिये जाने के लिए शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूँ! मेरी सरकार श्री नरेंद्र मोदी से विनती है कि मुझे पुरस्कार वापस लेने की अनुमति दी जाए।“ (शब्दश:) इस ट्वीट को सच मान कर कई लोग दावा कर रहे है कि खुद राष्ट्रपति ने अब कंगना से पद्मश्री छीन लेने इच्छा जताई है। यूजर्स ने वायरल ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेअर करते हुए लिखा कि “महामहिम राष्ट्रपति जी ने भी कंगना का अवार्ड वापस लेने की पेशकश।“ (शब्दश:) अनुसंधान से पता चलता है कि… जाँच की शुरुआत हमने इस तस्वीर को ध्यान से देखकर की, हमने देखा कि इस पर ट्वीटर हैंडल का नाम “Prasident of India” लिखा हुआ है और उसका युज़रनेम @rashtrptibhvn है। आपको बता दें कि इसमें President शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। हमने यह भी देखा कि इस ट्वीटर हैंडल के नाम के आगे ब्ल्यू टिक नहीं है। भारत के राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल पर ब्ल्यू टिक यानी वेरिफाईड का चिन्ह होगा ये तो जाहिर सी बात है। और इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए हमने अनुमान लगाया कि इस तस्वीर में दिख रहा ट्वीट गलत हो सकता है। इसके बाद हमने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्वीटर हैंडल की खोज की। हमने देखा कि राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल का नाम President of India है और उनका युज़रनेम @rashtrapatibhvn है। इस ट्वीटर हैंडल के नाम के आगे ब्ल्यू टिक भी लगा हुआ है। फिर हमने राष्ट्रपति कोविंद के आधिकारिक हैंडल को खंगाला। हमें उसमें कंगना रनौत के बारे में ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं मिला। आगे बढ़ते हुए हमने वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहे ट्वीटर हैंडल की जाँच की। हमने पाया कि वह हैंडल उसे ट्वीटर द्वारा निलंबित किया गया है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है। निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। यह एक फेक ट्वीट है। कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापिस लेने की राष्ट्रपति ने मांग नहीं की है। Title:क्या राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग की?Fact Check By: Rashi Jain Result: False
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software