About: http://data.cimple.eu/claim-review/7147d2be9c9e3174b1c7f0d253b4b54954a970029065e9e2271baeb1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : समुद्र के अंदर भगवा ध्वज फहराते स्कूबा डाइवर के वीडियो को भारतीय नौसेना का बताकर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है, भारतीय नौसेना का जवान नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 24, 2024 at 01:26 PM - Updated: Jan 24, 2024 at 02:02 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूबा डाइवर को समुद्र के अंदर भगवा रंग का ध्वज फहराते देखा जा सकता है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारतीय नौसेना का है। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे की जांच की और पाया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है, भारतीय नौसेना का जवान नहीं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर ‘प्रशांत नाइक‘ (archive) ने 23 जनवरी को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “By Indian Navy…. Under water..Jay shree Ram..(भारतीय नौसेना द्वारा….पानी के अंदर..जय श्री राम..)” पड़ताल वायरल पोस्ट की जांच करने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह स्क्रीनशॉट गुजराती जागरण की 19 जनवरी की एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, “22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर गुजरात समेत देशभर में उत्साह और उमंग है। गुजरात के प्रसिद्ध शिवराजपुर समुद्र तट पर एक स्कूबा गोताखोर करमनभा चमड़िया ने कड़ाके की ठंड में समुद्र में भगवान हनुमानजी की छवि वाला झंडा फहराया।” खबर में कहीं भी भारतीय नौसेना का ज़िक्र नहीं था। हमें इस वीडियो पर एक खबर लेटेस्टली की वेबसाइट पर भी मिली। यहां भी भारतीय नौसेना का ज़िक्र नहीं था। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी ट्वीट किया था। यहां भी इसे गुजरात का बताया गया और कहीं भी भारतीय नौसेना का जिक्र नहीं था। हमने इस विषय में गुजराती जागरण के सौराष्ट्र संवाददाता नरेंद्र अहीर से संपर्क साधा। नरेंद्र ने स्कूबा गोताखोर करमनभा चमड़िया के हवाले से कन्फर्म किया कि वीडियो में करमनभा ही हैं और वे भारतीय नेवी से जुड़े हुए नहीं हैं। पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर प्रशांत नाइक गोवा के रहने वाले हैं और उनके फेसबुक पर 900 से अधिक फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है, भारतीय नौसेना का जवान नहीं। - Claim Review : By Indian Navy.... Under water..Jay shree Ram - Claimed By : फेसबुक यूजर ‘प्रशांत नाइक‘ (archive) ने 23 जनवरी को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “By Indian Navy.... Under water..Jay shree Ram..(भारतीय नौसेना द्वारा....पानी के अंदर..जय श्री राम..)” - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software