About: http://data.cimple.eu/claim-review/72759b024264d434809cb9fb7668e258d8923bce398f2ccbe08f1c91     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मप्र के जबलपुर में हुए लाठीचार्ज के वीडियो को यूपी का बताकर किया गया वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी निकली। मप्र के जबलपुर में लाठीचार्ज के वीडियो को कुछ लोग सड़क पर नमाज से जोड़ते हुए यूपी का बताकर वायरल कर रहे हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 28, 2021 at 01:29 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज करती हुई दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर यूपी पुलिस ने यह लाठीचार्ज किया। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमें पता चला कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक उत्पात के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों पर लाठीचार्ज किया था। उसी के वीडियो को अब कुछ लोग यूपी का बताकर वायरल कर रहे हैं। हमारी जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर गणेश कुंदर ने 25 अक्टूबर को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया : ‘योगी है तो मुमकिन है। No namaz in roads of Uttar Pradesh’ फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। वीडियो को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। एक-एक फ्रेम चेक करने पर हमें एक दुकान के शटर पर एस दीन टेलर्स लिखा हुआ नजर आया। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए गूगल सर्च का सहारा लिया गया और S Deen Tailors और S Din Tailors टाइप करके खोजा गया। हमें एक वेबसाइट से पता चला कि इस नाम की एक दुकान मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोहलपुर इलाके में है। इसे आप नीचे देख सकते हैं। विश्वास न्यूज ने एस दीन टेलर्स के इरफान अंसारी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो यूपी का नहीं, बल्कि जबलपुर का ही है। ईद मिलादुन्नबी के दिन यहां पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था। उसी दौरान का यह वीडियो है। विश्वास न्यूज पड़ताल के अगले चरण में गूगल मैप में एस दीन टेलर्स को खोजना शुरू किया। हमें जबलपुर के गोहलपुर में यह शॉप दिखी। इसे आप नीचे देख सकते हैं। जांच को आगे बढ़ाते हुए जबलपुर से प्रकाशित नईदुनिया अखबार को स्कैन करना शुरू किया। 20 अक्टूबर 2021 के ईपेपर में हमें विस्तार से पता चला कि 19 अक्टूबर को वहां क्या हुआ था। खबर में बताया गया कि जुलूस निकालने को लेकर गोहलपुर के मछली मार्केट में जमकर उपद्रव हुआ। शरारती तत्वों की भीड़ ने पुलिस पर जलते हुए पटाखे फेंके और पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पूरी खबर नीचे पढ़ा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को नईदुनिया, जबलपुर के संपादकीय प्रभारी जितेंद्र रिछारिया के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो जबलपुर का ही है। फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि फेसबुक यूजर गणेश कुंदर महाराष्ट्र में रहते हैं। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी निकली। मप्र के जबलपुर में लाठीचार्ज के वीडियो को कुछ लोग सड़क पर नमाज से जोड़ते हुए यूपी का बताकर वायरल कर रहे हैं। - Claim Review : योगी है तो मुमकिन है। No namaz in roads of Uttar Pradesh - Claimed By : फेसबुक यूजर गणेश कुंदर - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software