About: http://data.cimple.eu/claim-review/728b0589083e0c05318aef6c93258400c53cafb5bd38abb57f39e29d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सपा की ओर से नहीं जारी की गई वायरल सूची, फर्जी लिस्ट वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। - By: Ashish Maharishi - Published: Apr 3, 2024 at 03:44 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश में लोकसभा चुनाव की गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर एक सूची वायरल हो रही है। इसमें दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को यूपी के जौनपुर से टिकट दिया गया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स इसे सच समझकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। खुद सपा की ओर से इसका खंडन किया गया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर संदीप गुप्ता ने 2 अप्रैल को एक सूची को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी पसंद। सूची में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल किया गया था। इसमें लिखा गया कि होगा पीडीए के नाम-अबकी एकजुट मतदान। लोकसभा चुनाव 2024-सपा प्रत्याशी। इस लिस्ट में जौनपुर से आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को उम्मीदवार बनाने की बात लिखी गई। फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल लिस्ट की जांच के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। हमें कई वेबसाइट पर वायरल लिस्ट से जुड़ी खबरें मिलीं। एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर 3 अप्रैल को पब्लिश एक खबर में वायरल लिस्ट को फर्जी बताया गया। इसी तरह 3 अप्रैल को ही वनइंडिया डॉट कॉम पर भी इस लिस्ट को फर्जी बताया गया। इसमें सपा की ओर से इसे भ्रामक बताया गया। सपा ने कहा कि ऐसी कोई लिस्ट पार्टी की ओर से जारी नहीं की गई है। साथ ही लोगों से इस तरह की सूची पर भरोसा भी नहीं करने की अपील की है। पड़ताल के अगले चरण में सपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को भी स्कैन किया गया। वहां भी हमें वायरल सूची से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल सूची को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह फर्जी लिस्ट है। सपा की ओर से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है। पड़ताल के अंत में सपा के नाम पर फर्जी सूची वायरल करने वाले यूजर की जांच की। संदीप गुप्ता के नाम पर बना यह अकाउंट फर्जी साबित हुआ। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में सपा के उम्मीदवारों के नाम पर वायरल सूची फर्जी साबित हुई। पार्टी की ओर से ऐसी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसका खंडन सपा की ओर से भी किया गया। - Claim Review : सपा ने जौनपुर टिकट दी आप के संजय सिंह को - Claimed By : FB User Sandip Gupta - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software