About: http://data.cimple.eu/claim-review/72aae7f885ca198f0dcf585c1623e68a8c85eada3350c3d88ebffcc5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बर्थडे पार्टी का यह वीडियो आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का नहीं है, पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आकांशा दुबे की पार्टी के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है।वायरल वीडियो अक्टूबर 2022 का है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Apr 7, 2023 at 05:07 PM - Updated: Apr 7, 2023 at 05:14 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मृत्यु के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो हाल का बताते हुए गलत दावे के साथ वायरल किए जा रहे हैं। अब आकांक्षा दुबे का भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ एक पार्टी का पुराना वीडियो वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस की मौत से पहले का वीडियो है। वीडियो में आकांक्षा दुबे बर्थडे केक काटती हुई नज़र आ रही है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो साल 2022 का है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर ‘एस आर व्लॉग एंड एंटरटेनमेंट ‘ ने 3 अप्रैल को इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है , “मरने से पहले का विडियो ( आकांक्षा दुबे ) Akanksha dubey Birthday party video “ इस वीडियो को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई का पता करने के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो आकांक्षा दुबे के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड मिला। 21 अक्टूबर 2022 को अपलोड वीडियो में आकांक्षा दुबे को केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें समर सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी को भी देखा जा सकता है। हमें आकांशा दुबे के इस बर्थडे पार्टी की कई अन्य तस्वीरें और वीडियो भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिले। इन्हें भी अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया था। वायरल वीडियो से जुड़ा वीडियो हमें भोजपुरी गायक समर सिंह के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला। वीडियो को 23 अक्टूबर 2022 को शेयर करते हुए आकांक्षा दुबे को टैग किया था। भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने भी आकांशा दुबे की इस बर्थडे पार्टी की तस्वीर को 21 अक्टूबर 2022 को शेयर किया था। इससे पहले भी विश्वास न्यूज ऐसे ही दावों की जांच कर चुका है, जिसमें वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा था कि यह एक्ट्रेस की मौत से पहले का वीडियो है। जांच के दौरान दावा भ्रामक साबित हुआ था। वायरल वीडियो पुराना था , जिसे आकांक्षा दुबे की मृत्यु से जोड़कर शेयर किया जा रहा था। आप हमारी फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं। वायरल वीडियो को लेकर हमने आकांक्षा दुबे की मौत से जुड़ी खबर को कवर करने वाले दैनिक जागरण, वाराणसी के क्राइम रिपोर्टर दिनेश सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया, “आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है। वीडियो आकांक्षा दुबे की बर्थडे पार्टी का है। “ दैनिक जागरण में 2 अप्रैल 2023 को प्रकाशित न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आईं भोजपुरी अभिनेत्री की सारनाथ स्थित एक होटल में लाश मिली थी। 25 मार्च की रात आकांक्षा किसी पार्टी से देर रात वापस अपने होटल लौटी थीं। 25 मार्च को होटल के कमरे में उनका शव मिला। भोजपुरी अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद सनसनी फैल गई। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक और एक्टर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर को तीन हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि आकांशा दुबे की पार्टी के वीडियो को लेकर किया जा रहा वायरल दावा भ्रामक है।वायरल वीडियो अक्टूबर 2022 का है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। - Claim Review : आकांक्षा दुबे का मरने से पहले का वीडियो - Claimed By : S. R. Vlogs & Entertainment - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software