About: http://data.cimple.eu/claim-review/72fe1480322e1d6f89344949a04ddecf49f9a0dfda3605daabeb6b25     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Copyright © 2022 NC Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved. हिंदी गुजरात में मंदिर गिराये जाने का 11 साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल Written By Yash Kshirsagar Sep 24, 2019 Claim– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी को जमीन देने के लिए 50 मंदिर तुडवाए। Verification– ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है। जिसमें अतिक्रमण विरोधी अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस लोगों पर लाठियां भांज रही है। वहीं वीडियो में कुछ मंदिरों के अवशेष भी देखने को मिलते हैं। साथ ही वीडियो में एक शख्स कैमरे के सामने कहता है कि मंदिरों को तोड़ने के अभियान का हम विरोध करते हैं। ट्वीट में दावा किया गया है कि अंबानी को जमीन देने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचास मंदिर तुड़वाए हैं। Modi demolished 50 Temples. To give the land to Ambani’s. pic.twitter.com/RAbAqYG6CM — Retweet Sarkar (@GoSlowplz) September 22, 2019 हमनें इस बारे में पड़ताल शुरु की तो एक अन्य पोस्ट में यही दावा करने वाला एक और ट्वीट मिला। Modi demolished 50 Temples. To give the land to Ambani’s. pic.twitter.com/lf6hjtdyIN — #DeshBhakt Mike (@mikeyanki2) September 22, 2019 फेसबुक पर ही इसी दावे वाला पोस्ट मिला। वायरल पोस्ट को लेकर पड़ताल शुरू की। गूगल में Narendra modi demolished temples इन कीवर्ड्स की मदद से खोज की तो हमें दस साल पहले टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर मिली। जिसमें लिखा था, गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 80 मंदिरों को अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने ध्वस्त किया। खबर में यह भी लिखा है कि गांधीनगर के जुड़वा शहर अहमदाबाद की नगर पालिका के लिए यह एक अच्छा सबक है जो हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद शहर की यातायात में बाधा डालने वाले मंदिरों के खिलाफ एक्शन नहीं ले सकी। दूसरी तरफ एनडीटीवी की खबर का वही वीडियो मिला जो ट्विटर और फेसबुक पर अंबानी को जमीन देने के नाम से शेयर किया जा रहा है। इस खबर में बताया गया है कि अवैध मंदिर और निर्माणों के खिलाफ एक्शन लिया गया। खोज के दौरान हमें न्यूज 18 की खबर मिली जिसमें बताया गया है कि मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद हिंदुत्व के पोस्टर बाॅय नरेंद्र मोदी और हिंदू विश्व परिषद के बीच दरार बढ़ी है। अब तक 80 से ज्यादा मंदिर ध्वस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट, वन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़कों को अवैध निर्माणों से मुक्त करना है। भवनाथ मंदिर ट्रस्ट ने बुधवार को गांधीनगर जिला और सत्र न्यायालय में एक अपील दायर कर मंदिरों के विध्वंस पर रोक लगाने की मांग की। वहीं हमें 21 नवंबर 2008 को इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर मिली जिसमें लिखा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिरों को ध्वस्त करने के अभियान पर तुरंत रोक लगाने के आदेश दिए हैं। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल के साथ उनकी बैठक भी हुई। सिंघल ने मुख्यमंत्री से मिलकर गांधीनगर में बड़ी मात्रा में मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को लेकर चिंता व्यक्त की। इस बारे में एनडीटीवी की खबर का वीडियो भी मिला। इससे साबित होता है कि नरेंद्र मोदी जब दस साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब गांधीनगर में सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए मंदिर ध्वस्त किए गए थे। मंदिरों को ध्वस्त किए जाने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल से हुई चर्चा के बाद मोदी ने यह अभियान रद्द कर दिया था। इसी खबर को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। Tools Used - Twitter Advanced Search - Facebook Search - Google keywords Search - YouTube Search Result- Misleading यदि आप किसी दावे की सत्यता की जाँच करवाना चाहते हैं, प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें व्हाट्सएप करें 9999499044 या हमें ईमेल करें checkthis@newschecker.in. आप भी हमसे संपर्क कर सकते हैं और फ़ॉर्म भर सकते हैं। Related articles Fact Check देश के किसी भी ट्रेन हादसे में नहीं मारे गए 735 लोग, सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाह JP Tripathi July 6, 2019 Fact Check Fact Check : लियोनल मेस्सी की जर्सी की यह वायरल तस्वीर सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के लॉकर रूम की नहीं है Rangman Das August 18, 2023 Elections 2022 क्या यूपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के लिए मांगा वोट? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच Arjun Deodia February 21, 2022
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software