About: http://data.cimple.eu/claim-review/73d46250c2a15d8d55b9a87e3a5a0a0002c9638fa3124fcb75873a91     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मनोज तिवारी के एक महीना पुराना इंटरव्यू की क्लिप फर्जी दावे के साथ वायरल हमारी पड़ताल में पता चला कि मनोज तिवारी के रोने वाला वीडियो एग्जिट पोल और दिल्ली चुनाव के नतीजों से काफी पहले का है। दरअसल एडिटर अभिषेक उपाध्याय से बात करते हुए मनोज तिवारी अपने पुराने दिनों को याद करके हुए और अपना मजाक बनाए जाने से भावुक हो गए थे। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 15, 2020 at 05:21 PM - Updated: Aug 29, 2020 at 04:16 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एग्जिट पोल में हंसने वाले अब रो रहे हैं। यह क्लिप 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से वायरल हो रही है। इसमें मनोज तिवारी को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल की तो हमें पता चला कि वायरल वीडियो करीब एक महीने पुराने एक इंटरव्यू का है। 14 जनवरी को TV9 Bharatvarsh के एडिटर अभिषेक उपाध्याय ने यह इंटरव्यू लिया था। जबकि एग्जिट पोल करीब इसके एक महीने बाद 8 फरवरी को आया था। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर Zaid Imam ने मनोज तिवारी के इंटरव्यू का एक अंश अपने अकाउंट पर अपलोड करते हुए दावा किया : Exit poll pe hansi aati hai ab rona aa raha hai. Khushi ki Aansu Hi Re rinkiya 😆😆😆 यूजर ने इस वीडियो को 12 फरवरी को अपलोड किया था। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो को InVID टूल में अपलोड करके कई ग्रैब निकाले। इसके बाद उन ग्रैब को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। सर्च के दौरान हमें TV9 Bharatvarsh के यूटयूब चैनल पर एक वीडियो मिला। इसमें चैनल के एडिटर अभिषेक उपाध्याय ने मनोज तिवारी का इंटरव्यू लिया था। वीडियो को 14 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया। इस इंटरव्यू की अवधि 23:26 मिनट की थी। पड़ताल के दौरान ओरिजनल वीडियो के 14:34वे मिनट से लेकर 15:16 मिनट तक हमें वही फुटेज मिला, जिसे अब फर्जी दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। जब एडिटर ने मनोज तिवारी से उनके पिता जी के दर्द के बारे में पूछा तो जवाब देते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद हमने मनोज तिवारी का इंटरव्यू लेने वाले TV9 Bharatvarsh के एडिटर से सीधा संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि वायरल वीडियो उनके ही इंटरव्यू का एक अंश है। यह इंटरव्यू मकर संक्राति के दिन लिया गया था। इसमें मनोज तिवारी बात करते हुए भावुक हो गए थे। क्योंकि लगातार उनका मजाक बनाया जा रहा था। इस वीडियो का एग्जिट पोल या चुनावी नतीजों से कोई संबंध नहीं है। अंत में हमने फर्जी दावे के साथ मनोज तिवारी के वीडियो को वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Zaid Imam की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि यूजर ने अपना अकाउंट सितंबर 2016 में बनाया था। इस अकाउंट पर अधिकांश पोस्ट के रूप में हमें वायरल तस्वीरें और वीडियो मिले। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में पता चला कि मनोज तिवारी के रोने वाला वीडियो एग्जिट पोल और दिल्ली चुनाव के नतीजों से काफी पहले का है। दरअसल एडिटर अभिषेक उपाध्याय से बात करते हुए मनोज तिवारी अपने पुराने दिनों को याद करके हुए और अपना मजाक बनाए जाने से भावुक हो गए थे। - Claim Review : यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एग्जिट पोल में हंसने वाले अब रो रहे हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर Zaid Imam - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software