About: http://data.cimple.eu/claim-review/7416b3948be29c132347810ad97fb528a260938b808403b04ca4d348     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सड़क पर कुछ लोगों के बीच हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रोहिंग्या मुस्लिम और भारतीय मुस्लिमों के बीच हुई झड़प का है. दावे में ये भी कहा गया है कि रोहिंग्या मुस्लिमों (Rohingya Muslims) ने "भारतीय मुस्लिमों की एक मस्जिद पर कब्जा कर लिया है." क्या है सच्चाई ? : ये वीडियो जनवरी 2022 का है, और इसमें असम की एक मस्जिद में दो गुटों के बीच हुई झड़प को दिखाया गया है. दावे से उलट, ये भारत में रह रहे रोहिंग्या मुस्लिमों से जुड़ा वीडियो नहीं है. हमें कैसे पता चली सच्चाई ?: हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया वीडियो मिला. यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि ये वीडियो असम के बिलासीपारा की एक मस्जिद में दो गुटों के बीच हुई झड़प का है. यहां से संकेत लेते हुए, हमने मामले से जुड़े कीवर्ड सर्च किए, जिससे हमें इंडिया टुडे, सियासत और ANI की कई रिपोर्ट्स मिलीं. हमें 5 जनवरी 2023 को टाइम्स नाउ की तरफ से यूट्यूब पर शेयर की गई एक वीडियो रिपोर्ट भी मिली. इस रिपोर्ट में मामले के दूसरे वीडियो के साथ वायरल क्लिप भी शामिल थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 30 दिसंबर 2022 को असम की एक मस्जिद कमेटी के दो गुटों में झड़प हो गई, जिसने हिंसक रूप ले लिया. इस झड़प में एक शख्स की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ये मस्जिद धुबरी जिले के बिलासीपारा इलाके में है, और ये झड़प मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी के एक पद को लेकर असहमति के बाद हुई थी. निष्कर्ष: असम की मस्जिद में दो गुटों के बीच झड़प का एक पुराना वीडियो इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि "रोहिंग्या मुस्लिमों ने भारतीय मुस्लिमों की एक मस्जिद पर कब्जा किया." (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software