About: http://data.cimple.eu/claim-review/741c4c3e1f21ef19a1190c5d507254999d09b60ef211c66c62cf7cbc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • 1967 में इंदिरा गांधी की सोना न खरीदने की अपील वाली द हिंदू की वायरल क्लिप फेक है The Hindu ने वायरल पेपर क्लिप का खंडन करते हुए बताया कि यह उनके आर्काइव का असली पेज नहीं है. देश में ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इसी बीच अंग्रेजी अखबार द हिंदू के नाम की एक कथित न्यूज क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी. बूम ने पाया कि वायरल पेपर क्लिप फेक है. द हिंदू ने इसका खंडन करते हुए बताया कि यह उनके आर्काइव का असली पेज नहीं है. गौरतलब है कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पीएम मोदी ने हाल ही में अलग-अलग मंचो से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस अपील को सरकार की नाकामी करार दिया. सोशल मीडिया पर क्या है वायरल? द हिंदू के नाम पर वायरल यह कथित पेपर क्लिप 6 जून 1967 की बताई जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1967 में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से राष्ट्रीय अनुशासन का पालन करने और सोना न खरीदने की अपील की थी क्योंकि सोने के आयात से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था. सोशल मीडिया पर कई बीजेपी नेताओं ने इस क्लिप को पीएम मोदी की हालिया अपील के संदर्भ में साझा किया और दावा किया कि पूर्व प्राधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने का अनुरोध किया था और गोल्ड कंट्रोल कानून लागू किया गया था पोस्ट यहां, यहां, यहां और यहां देखें | आर्काइव लिंक यहां, यहां, यहां और यहां देखें. पड़ताल में क्या मिला: द हिंदू ने किया पेपर क्लिप का खंडन द हिंदू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस क्लिप का खंडन करते हुए लिखा कि 6 जून 1967 के फ्रंट पेज के तौर पर वायरल की जा रही यह डिजिटल इमेज द हिंदू के आर्काइव का वास्तविक पेज नहीं है. द हिंदू की पॉलिटिकल एडिटर निस्टूला हेब्बार और पॉलिटिकल जर्नलिस्ट बी कोलाप्पन ने भी वायरल पेपर क्लिप का खंडन करते हुए 6 जून 1967 का वास्तविक फ्रंट पेज साझा किया. पहले भी की गई है सोना न खरीदने की अपील हालांकि 1968 में इंदिरा गांधी की सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने गोल्ड कंट्रोल एक्ट लागू किया था. इस कानून के तहत सोने की ईंटें और सोने के सिक्के रखने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसका उद्देश्य सोने की मांग कम करना और भारतीय रुपये की स्थिति को मजबूत करना था. इतिहास में ऐसे कदम समय-समय पर उठाए जाते रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी नागरिकों से राष्ट्रीय युद्ध कोष में सोना दान करने की अपील की थी. वहीं 2013 में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी लोगों से सोना न खरीदने का आग्रह किया था.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software