About: http://data.cimple.eu/claim-review/75455a42ea9ac95727b1ec5c536d6712d1933b6694fb364e621548e4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पीएम मोदी ने नहीं पकड़ा था साईं बाबा की तस्वीर वाला फोटो फ्रेम, फर्जी फोटो वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। जांच में पता चला कि असली तस्वीर वर्ष 2015 के एक आयोजन की है। By: Ashish Maharishi - Published: Feb 11, 2025 at 03:54 PM - नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इसमें उन्हें साईं बाबा की तस्वीर वाला फोटो फ्रेम पकड़े हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस तस्वीर को सच मानकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। जांच में पता चला कि असली तस्वीर वर्ष 2015 के एक आयोजन की है। इसमें पीएम मोदी ने भारतीय सोने के सिक्कों का फ्रेम पकड़ा हुआ था। असली तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके साईं बाबा की फोटो जोड़ी गई है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर साई बाबा प्रेमी ने पीएम मोदी की वायरल तस्वीर को पोस्ट किया। तस्वीर में साईं बाबा के तस्वीर के साथ लिखा गया कि श्री साईं बाबा। देश में यही है, जो सारी समस्याओं को आसानी से निपटा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने पड़ताल की शुरुआत गूगल लेंस टूल से की। सबसे पहले पीएम मोदी की वायरल तस्वीर को गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें असली तस्वीर पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर मिली। 5 नवंबर 2015 के इस एक्स पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने सोने के सिक्कों का एक फोटो फ्रेम पकड़ा हुआ था। साथ में लिखा गया, “गर्व का क्षण… अशोक चक्र वाले भारतीय सोने के सिक्कों का शुभारंभ।” जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने एक्स पोस्ट से क्लू लेकर गूगल ओपन सर्च किया । हमें प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट पर एक खबर मिली। 5 नवंबर 2015 की इस खबर में असली तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल किया गया था। खबर में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सात, रेसकोर्स रोड में हुए एक समारोह में तीन स्वर्ण संबंधी योजनाओं की शुरुआत की। ये योजनाएं हैं:– स्वर्ण मौद्रीकरण योजना, सार्वभौम गोल्ड बांड योजना और भारतीय स्वर्ण सिक्का। हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि 2015 की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके साईं बाबा की तस्वीर अलग से चिपकाई गई है। नीचे दिए गए कोलाज को देखने से स्थिति स्पष्ट हो जाती है। पड़ताल के अंत में हमने भाजपा के प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वायरल तस्वीर फेक है। उनकी असली तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। जांच के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की । साईं बाबा प्रेमी नाम के इस फेसबुक पेज को एक हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर मुंबई में रहता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि पीएम मोदी की 2015 की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके वायरल तस्वीर को तैयार किया गया है। असली तस्वीर में पीएम मोदी ने साईं बाबा वाली तस्वीर का फोटो फ्रेम नहीं पकड़ा था। Claim Review : पीएम मोदी ने साईं बाबा का फोटो फ्रेम पकड़ा हुआ है। - Claimed By : FB User Sai Baba Premi - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software