About: http://data.cimple.eu/claim-review/7607f11652d91d4280965de3c7d45559362339b0aca8e23c55cbc760     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : ईरान के टीवी सीरीज के सीन को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुजुर्ग के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने, नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि ईरान के टीवी सीरीज ‘जेहरा की नीली आंख’ का हिस्सा है। बुजुर्ग लड़की के दादा का किरदार निभा रहा था, जो उसे इजरायली कमांडो से बचा रहा था, ना कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। - By: Pragya Shukla - Published: Jun 26, 2024 at 05:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के जकोबाबाद में 86 साल के मोहम्मद मोईनुद्दीन ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि ईरान के टीवी सीरीज ‘जेहरा की नीली आंख’ का हिस्सा है। बुजुर्ग लड़की के दादा का किरदार निभा रहा था, जो उसे इजरायली कमांडो से बचा रहा था ना कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। क्या हो रहा है वायरल ? इंस्टाग्राम यूजर viral_velocity ने 20 जून 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पाकिस्तान के जकोबाबाद में 86 साल का दरिंदा मोहम्मद मोइनुद्दीन कैमरे में कैद, 7 साल की नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करते पकड़ा गया।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन Xavier नामक एक एक्स अकाउंट पर मिला। वीडियो को 20 जून 2024 को शेयर किया है। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो साल 2004 में रिलीज हुई ईरानी टीवी सीरीज फिल्म‘जेहरा की नीली आंख’ का है, जब बुजुर्ग लड़की के साथ इजरायल की पुलिस से बचकर भाग रहा था। इसी दौरान वो खेतों में छुप गया था। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन तुर्किये के यूट्यूब चैनल नेटवर्क मूवी पर मिला। वीडियो को 26 जनवरी 2024 को अपलोड किया गया था। वीडियो में 2.34.05 पर वायरल वीडियो वाले सीन को देखा जा सकता है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ईरानी टीवी सीरीज ‘जेहरा की नीली आंख’ का है, जिसके एपिसोड 2004 से लेकर 2005 तक प्रसारित किए गए थे। यह शो एक इजरायली कमांडो, इसहाक ओवेन के बारे में है। इसहाक ओवेन का बच्चा देख नहीं सकता था। इसलिए वो उसके लिए नई आंखें तलाश रहा था। इसी दौरान वो फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में जेहरा नाम की एक लड़की से मिलता है। लड़की की आंखें उसे पसंद आती है और वो उन्हें लेने की कोशिश करता है। यह शो जेहरा की आंखों को जबरदस्ती हासिल करने के इर्द-गिर्द घूमता है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स जेहरा के दादा का किरदार निभाते हैं, जो कि उसे इजरायली कमांडो से बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं। इसी दौरान वो जेहरा को लेकर खेतों में छुप जाते हैं। इसी सीन को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी जानकारी मिडिल ईस्ट की खबरें प्रकाशित करने वाली वेबसाइट memri टीवी पर मिली। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ‘जेहरा की नीली आंखें’ ईरानी शो था, जो कि साल 2004 में शुरू हुआ था। अधिक जानकारी के लिए हमने ईरानी पत्रकार और फैक्ट चेकर फातिमा करीम खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो एक ईरानी शो जेहरा की नीली आंखें का हिस्सा है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। यूजर को 87 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बुजुर्ग के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने, नाम से वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि ईरान के टीवी सीरीज ‘जेहरा की नीली आंख’ का हिस्सा है। बुजुर्ग लड़की के दादा का किरदार निभा रहा था, जो उसे इजरायली कमांडो से बचा रहा था, ना कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। - Claim Review : पाकिस्तान के जकोबाबाद में 86 साल के मोहम्मद मोइनुद्दीन ने 7 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। - Claimed By : इंस्टाग्राम यूजर viral_velocity - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software