About: http://data.cimple.eu/claim-review/77ea54b1db9801708fea3c7900b12787a8fbff7873fadca7d09baa68     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: असम की गुवाहाटी में आई बाढ़ का नहीं है यह वीडियो, वायरल दावा भ्रामक वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। यह वीडियो असम का नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली का है। हालांकि, असम में आई बाढ़ के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। By: Pragya Shukla - Published: Jun 5, 2025 at 03:38 PM - Updated: Jun 5, 2025 at 03:44 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। असम के कई जिलों में आई बाढ़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाढ़ से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोड पर बनी दुकानों को पानी में बहते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह असम की गुवाहाटी में आई बाढ़ का है। वहीं, कई यूजर्स इसे बिहार और अगरतला का भी बता रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। यह वीडियो असम का नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली का है। हालांकि, असम में आई बाढ़ के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। क्या हो रहा है वायरल ? इंस्टाग्राम यूजर ‘2baate_963325’ ने इस वीडियो को 1 जून 2025 को गुवाहाटी का बताते हुए शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। फेसबुक यूजर Rinkumoni Deka ने 1 जून 2025 को शेयर करते हुए असमिया भाषा में लिखा है, “राम राम क्या हाल है गुवाहाटी का।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। इंस्टाग्राम यूजर riyadas4406 ने 2 जून 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इसे त्रिपुरा के अगरतला के हावड़ा नदी का बताते हुए शेयर किया। है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो the_phone_reviver नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 8 सितंबर 2024 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वीडियो जुलाई 2023 में हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में आई बाढ़ का है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से मिलते- जुलते कई अन्य वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी मिले। यहां पर भी वीडियो को जुलाई 2023 में हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली में आई बाढ़ का बताते हुए शेयर किया गया है। पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 11 जुलाई 2023 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, “हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के सैंज में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 40 दुकानें और 30 घर बाढ़ की चपेट में आने से तहस-नहस हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर की है, जब नदी में आई बाढ़ का पानी सैंज बाजार में घुस गया। इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कुल्लू जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हेलीकॉप्टर से जायजा लेने के बाद किया।” नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर 5 जून 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, “असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया है कि 22 जिलों के 65 राजस्व क्षेत्रों और 1,254 गांवों के 5,15,039 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिला श्रीभूमि है, जहां 1,94,172 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद कछार जिले में 77,961 लोग और नगांव में 67,880 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।” अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण कुल्लू के रिपोर्टर देवेंद्र ठाकुर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो साल 2023 में आई बाढ़ का है। इस बाढ़ में सैंज वैली की कई दुकानें और घर पानी के बहाव में टूटकर बह गये थे। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाली फेसबुक यूजर Rinkumoni Deka के अकाउंट को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि यूजर के 5.7 हजार फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बाढ़ के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि साल 2023 का है। यह वीडियो असम का नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सैंज वैली का है। हालांकि, असम में आई बाढ़ के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। Claim Review : असम में आई बाढ़ का वीडियो। - Claimed By : FB User Rinkumoni Deka - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software