About: http://data.cimple.eu/claim-review/78f3d441c83c3c2df28a451e6109d5ccacdc5d74e0ac5c2069167394     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए किसी के घर में घुसने की कोशिश कर रही है. दावा: इस पोस्ट को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो तेलंगाना का है जहां धार्मिक नारे लगाते हुए हिंदुओ के घर में घुसने की कोशिश की जा रही है. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हिंदुस्तान का नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैदराबाद का है. घटना भी हालिया नहीं बल्कि दो साल पुरानी है. 23 अगस्त, 2022 को हैदराबाद में अशोक कुमार नाम के एक हिंदू सफाई कर्मचारी पर इस्लाम की पवित्र पुस्तक का कथित तौर पर अपमान करने का आरोप लगा था. पुलिस ने अशोक को इस्लामी चरमपंथियों की हिंसक भीड़ से बचाया था जो उस पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे. अशोक को बाद में ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें Economic Times की यह रिपोर्ट मिली जिसमें इस वीडियो के बारे में जानकारी दी गई थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो पाकिस्तान के हैदराबाद का था जहां अशोक नाम के एक सफाई कर्मचारी पर कुरान की बेअदबी का आरोप लगा था. भीड़ ने आरोपी अशोक का घर घेरकर उसपर हमला करने की कोशिश की थी. हैदराबाद पुलिस ने अशोक को इस उग्र भीड़ से बचाया था और बाद में अशोक पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था. इससे सम्बंधित कीवर्ड्स ढूंढने पर हमें कई ऐसे न्यूज वीडियो मिले जिसमें घटना को पाकिस्तान के हैदराबाद का बताया गया था. TV9 Bharatvarsh में इस वीडियो को पाकिस्तान का बताया गया था और इसकी हेडलाइन में लिखा था - "Pakistan में हिंदू सफाई कर्मी की बेरहमी से पिटाई, ईशनिंदा के आरोप में गुस्साई भीड़ ने घेरा" हमें District Police Hyderabad - SSP Hyderabad (Pakistan) के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस मामले में दर्ज की गई FIR भी मिली, जिसे आप यहां देख सकते हैं. निष्कर्ष: पाकिस्तान के हैदराबाद में हिन्दू कर्मचारी के घर पर हमला करती भीड़ को हिंदुस्तान के तेलंगाना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software