About: http://data.cimple.eu/claim-review/7910a3d6e6d63a3933f30889979d41d3e101e7e97625e46bdabc1603     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कन्हैया के पास नहीं है 18 करोड़ रुपए की संपत्ति, Fake है दावा - By: Ashish Maharishi - Published: May 21, 2019 at 12:01 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। देश में लोकसभा चुनाव के लिए भले ही मतदान खत्म हो गए हों, लेकिन सोशल मीडिया में उम्मीदवारों से जुड़ी फर्जी पोस्ट आनी बंद नहीं हुई। एक ऐसी ही पोस्ट बिहार के बेगूसराय से चुनाव के मैदान में उतरे सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को लेकर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि बेरोजगार कन्हैया के पास 18 करोड़ रूपए हैं। विश्वास टीम की जांच में यह पोस्ट फर्जी साबित हुई। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर मनोज यादव ने अपनी वॉल पर साध्वी प्रज्ञा और कन्हैया कुमार की कथित संपत्तियों की तुलना करते हुए लिखा : ”साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की कुल संपत्ति 4 लाख 50 हजार है। बेरोज़गार कन्हैया कुमार के पास 18 करोड़ हैं। कहां से…? इस पोस्ट को 400 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। ऐसी ही कई पोस्ट ट्विटर और WhatsApp पर भी वायरल है। पड़ताल विश्वास टीम ने सबसे पहले गूगल में कन्हैया की संपत्ति से जुड़ी खबरों को सर्च करना शुरू किया। अंग्रेजी से लेकर दूसरी कई भाषाओं में कन्हैया से संबंधित खबरें हमें मिलीं। एक ऐसी ही खबर हमें NDTV की वेबसाइट पर मिली। इसे आप नीचे पढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ी पोस्ट होने के कारण विश्वास टीम ने Association For Democratic Reforms और नेशनल इलेक्शन वॉच की वेबसाइट myneta.info देखने का तय किया। यहां हमने कन्हैया कुमार और प्रज्ञा साध्वी, दोनों की जानकारी खंगालीं। ADR देशभर के नेताओं के हलफनामे का विश्लेषण करता है। कन्हैया कुमार ने 9 अप्रैल 2019 को बेगूसराय में अपना नामांकन भरा था। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 8 लाख से ज्यादा की सपत्ति है। उनके पास अपने गांव में जमीन है, जो उन्हें विरासत में मिली है। इसके अलावा उनके पास 24 हजार रुपए नकद हैं। कन्हैया के पास सेविंग और इन्वेस्टमेंट की रकम 3.57 लाख है। वर्ष 2017-18 में कन्हैया की कुल आय 6,30,360 रुपए थी। 2018-19 में कुल आय 2,28,290 रुपए थी। अब बारी थी प्रज्ञा साध्वी की संपत्ति की जांच करने की। उनके हलफनामे में कुल 4.44 लाख रुपए की संपत्ति का जिक्र किया गया है। naidunia.jagran.com पर प्रकाशित खबर में कहा गया है कि साध्वी की आय का स्रोत भिक्षाटन और सामाज पर निर्भर है। पूरी खबर आप यहां पढ़ सकते हैं। विश्वास टीम ने कन्हैया कुमार से जुड़ी फर्जी पोस्ट करने वाले मनोज यादव नाम के फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग की तो पता लगा कि उन्हें 28 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। दिल्ली के रहने वाले मनोज की स्कैनिंग के लिए विश्वास टीम ने Stalkscan टूल का यूज किया। निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में हमें पता चला कि कन्हैया कुमार की 18 करोड़ की संपत्ति का दावा करने वाला पोस्ट फर्जी है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : कन्हैया कुमार के पास हैं 18 करोड़ रुपए - Claimed By : मनोज यादव - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software