About: http://data.cimple.eu/claim-review/796473591a7ffe2e1c58ed9658a12f87645b92bcc654856faeff7f57     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • केंद्र सरकार द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में कश्मीर राज्य के विशेष दर्ज़े को रद्द करने के घंटों पहले, संचार नेटवर्क बंद कर दिए गए और अलगाववादी नेताओं को घर में नज़रबंद कर दिया गया। इस पृष्ठभूमि में, कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया गया है। دروازہ کھولو۔۔ ہم کہیں اُڑ تھوڑی جائیں گے۔۔ دروازہ کھولو۔۔ تمھاری جمہوریت کا جنازہ نکل رہا ہے۔۔ دروازہ کھولو۔۔ نظر بند سید علی گیلانی کا بھارتی فوجیوں سے مکالمہ۔۔ pic.twitter.com/qwNmoFRvtt — Irshad Bhatti (@IrshadBhatti336) August 4, 2019 4 अगस्त, 2019 को किए गए उपरोक्त ट्वीट को 9300 से अधिक बार रीट्वीट और 20,000 से अधिक बार लाइक किया गया है। 45 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में बंद दरवाजे के पीछे से गिलानी को अनुरोध करते सुना जा सकता है। “दरवाज़ा खोलो। हिंदुस्तान के ज़म्हूरियत का ज़नाज़ा निकल रहा है।” इस वीडियो के साथ संदेश में भी इसे दोहराया गया है। 2018 का वीडियो ऑल्ट न्यूज़ ने ‘गिलानी हाउस अरेस्ट’ कीवर्ड के साथ इस वीडियो के प्रमुख फ्रेमों की रिवर्स-सर्च की तो उसी वीडियो के साथ अप्रैल 2018 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला। इस पोस्ट में जम्मू-कश्मीर के शोपियां का भी संदर्भ था। यह वीडियो, अप्रैल 2018 में कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों की एक कार्रवाई से संबंधित है। ख़बरों के अनुसार, अलगाववादी नेताओं- गिलानी, मीरवाइज और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने घाटी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन मुठभेड़, जिसमें दो नागरिक मारे गए थे, के बाद शोपियां में जुलूस का आह्वान किया था। यह जुलूस आयोजित होने से पहले ही, इन नेताओं को घरों में नज़रबंद कर दिया गया। ऑल्ट न्यूज़ को @aarifshaah नामक हैंडल से 4 अप्रैल, 2018 को ट्विटर पर पोस्ट किया हुआ यही वीडियो मिला। अंत में, सैयद अली शाह गिलानी का घर में नज़रबंदी का यह वीडियो, अप्रैल 2018 का है और घाटी में हाल ही में हुई किसी घटना से संबंधित नहीं है। सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software