About: http://data.cimple.eu/claim-review/7a394b3ed0aed7a5c09df102c3955073073b5179512d353e58b733e0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भावुक हो गए थे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वीडियो अब वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। उसी दौरान वे भावुक हो गए थे। - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 10, 2024 at 04:51 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। हरियाणा में कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के बाद राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ के बीच कांग्रेस सांसद को आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को विधानसभा चुनाव में हार से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। वीडियो लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के घर पर समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। उसी दौरान वे भावुक हो गए थे। हमारी जांच में यह साबित हुआ कि वायरल वीडियो का विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर विष्णु खटाना डूंगापूरा ने 8 अक्टूबर को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया, “यह उम्मीद नहीं थी हरियाणा वालों। थोड़ी तो इंसानियत रखते आप इस बंदे ने कितनी मेहनत करी थी…! भूल गए किसान आंदोलन, भूल गए वो लाठियाँ…। संघर्ष को सलाम भैया।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने कांग्रेस सांसद के वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें यही वीडियो राजस्थान के बायतू विधायक के हरीश चौधरी के एक्स हैंडल पर मिला। 6 जून 2024 को अपलोड इस वीडियो में बताया गया, “हरियाणा में किसानों और नौजवानो की एक बुलंद आवाज मेरे मित्र भाई @DeependerSHooda जी को देश की सबसे बड़ी पंचायत में रोहतक की जनता का एक बार फिर से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। रोहतक की जनता का हृदय से आभार।” सर्च के दौरान वायरल वीडियो हमें पत्रकार अभिनव पांडेय के एक्स हैंडल पर भी मिला। इसे 5 जून 2024 को पोस्ट किया गया। जून 2024 में घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के डॉ. अरविंद कुमार शर्मा को 3.45 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के राष्ट्रीय समन्वयक नितिन अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। जांच के अंत विष्णु खटाना डूंगापूरा नाम के यूजर के फेसबुक अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की गई। इसी यूजर ने पुराने वीडियो को अब वायरल किया। पता चला कि यूजर को 17 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर राजस्थान के करौली का रहने वाला है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा का भावुक होने वाला वीडियो लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद का है। इसका हालिया विधानसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद रोने लगे दीपेंद्र सिंह हुड्डा - Claimed By : FB User Vishnu Khatana - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software