About: http://data.cimple.eu/claim-review/7a8267c1df8fa60d606e4dfa97f6be96f5148bf84393f85f25f783b4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : ग्रीस के शहर के नाम से वायरल ये तस्वीर AI-Generated है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का उपयोग कर बनाई गई है। - By: Pallavi Mishra - Published: Mar 20, 2024 at 08:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में एक शहर को दिखाया गया है, यह दिखने में एक चकरघिन्नी की तरह लग रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह ग्रीस का एक शहर एपिरस है। विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की। पड़ताल में पाया कि ये असली नहीं है। यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का उपयोग कर बनाई गई है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर इमरान लाला (आर्काइव लिंक) ने 16 मार्च को इस तस्वीर को शेयर किया। साथ में लिखा Epirus, Greece. A natural optical illusion (एपिरस, ग्रीस। एक प्राकृतिक दृष्टि भ्रम) पड़ताल वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने इस पैटर्न को समझने की कोशिश की। हमें शक हुआ कि इसे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर बनाया गया हो सकता है, क्योंकि हाल के दिनों में ऐसे कई ऑप्टिकल इल्यूजन वाले पोस्ट वायरल हुए हैं। सटीकता से ढूंढ़ने पर हमें ऐसी ही एक तस्वीर डेटा साइंस और एआई कंटेंट पर काम करने वाली वेबसाइट हगिंग फेस के एक ट्यूटोरियल पेज पर मिली। यहां बताया गया था कि कैसे प्रॉम्प्ट देकर किसी भी इंसान या जगह की तस्वीर को इल्यूजन में बदला जा सकता है। इसके बाद हमने वायरल तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनी तस्वीरों को चेक करने वाले टूल हगिंग फेस की मदद से चेक किया।इस तस्वीर के एआई से बने होने की संभावना 78 % निकली। तस्वीरों को चेक करने वाले एक दूसरे टूल एआई और नॉट पर भी इस तस्वीर को एआई से बना बताया गया। हमने इस विषय में एआई विशेषज्ञ डॉ. अजहर माकवे से बात की। उन्होंने बताया कि यह एआई से बनी तस्वीर है और एक सिंपल से प्रॉम्प्ट से ऐसी तस्वीरें बनाई जा सकती हैं। इसके बाद हमने ग्रीस के शहर एपिरस की तस्वीरें ढूंढी, हमें इस शहर की बहुत-सी तस्वीरें मिलीं, मगर ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कोई तस्वीर नहीं मिली। अंत में हमने तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर इमरान लाला के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 8000 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एआई से जुड़ी अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट्स विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का उपयोग कर बनाई गई है। - Claim Review : एपिरस, ग्रीस। एक प्राकृतिक दृष्टि भ्रम - Claimed By : FB User इमरान लाला - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software