About: http://data.cimple.eu/claim-review/7a9c9beef6f5e4161ef52c374d8eba533eb0405a16c74589e36bcb26     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के नाम से वायरल ये बिलबोर्ड असल में एक मीम है सोशल मीडिया पर इस मीम बिलबोर्ड को कई यूज़र्स सच मानकर भरपूर शेयर और कमेंट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth) की तस्वीर के साथ एक बड़े आकार का बिलबोर्ड काफ़ी वायरल है. सड़क के किनारे एक बड़ी सी बिल्डिंग में लगे इस बिलबोर्ड पर लिखा है, "हमने भीख में सिर्फ़ पेंशन दी थी, आज़ादी नहीं." ये बिलबोर्ड सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौत के देश की आज़ादी को लेकर दिये गये एक विवादित बयान के बाद से ही वायरल हो रहा है. नहीं, वायरल तस्वीर में राहुल गांधी के साथ उनकी कोलंबियन पत्नी नहीं हैं बूम ने पाया कि इस बिलबोर्ड को एडिट करके मीम (meme) के रूप में इसमें अलग से टेक्स्ट लिखा गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे असली मानकर खूब शेयर कर रहे हैं. फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये बिलबोर्ड अलग अलग दावों के साथ वायरल है. फ़ैक्ट-चेक बूम ने वायरल बिलबोर्ड के तस्वीर का एक साधारण रिवर्स इमेज सर्च किया तो पाया कि ये बिलबोर्ड एडिटेड है. और एलिज़ाबेथ द्वितीय के इस बिलबोर्ड को दुनिया भर के कई हिस्सों में वायरल मीम मैटेरियल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है. पूरा इंटरनेट इस मीम बिलबोर्ड से भरा पड़ा है. लेकिन ये बिलबोर्ड असल में कहाँ से है? शाहरुख़ खान ने कभी यह बयान दिया ही नहीं, वायरल दावा फ़र्ज़ी है बूम ने पाया कि ये बिलबोर्ड अप्रैल 2020 का है जब COVID-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच एलिज़ाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन के लोगों को संबोधित किया था. इस संबोधन की एक बड़ी सी स्क्रीन लंदन के Piccadilly में लगी थी, जो अब अलग अलग मीम्स के रूप में वायरल है. एक न्यूज़ वेबसाइट campaign ने इस ख़बर के साथ बिल्कुल उसी तस्वीर का प्रयोग किया है जो वायरल है, लेकिन इसमें एलिज़ाबेथ द्वितीय का असल सन्देश लिखा है. ये तस्वीर कई अन्य वेबसाइट में यहाँ, यहाँ, यहाँ भी शेयर की गई है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software