About: http://data.cimple.eu/claim-review/7bb1b901425a45387b8bba7e98cd95a075fb90defb5cc4e4107585e9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जलते हुए समुद्री जहाज का यह वीडियो 2020 का है, हाल-फिलहाल से इसका कोई संबंध नहीं विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2020 का है, जब सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बोनहोम रिचर्ड में आग लग गयी थी। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 17, 2024 at 06:12 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर जलते हुए समुद्री जहाज की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लाल सागर में यमन के हूती मुजाहिदीन ने अमेरिका के वॉरशिप पर हमला कर दिया है और यह उसी हमले का फुटेज है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2020 का है, जब सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बोनहोम रिचर्ड में आग लग गयी थी। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर सैयद मोहम्मद इस्माइल ने 11 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “यमन के हौथी मुजाहिदीन ने लाल सागर में अमेरिकी जहाज USS Bonhomme Richard (यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड) पर हमला कर दिया। हौथी प्रवक्ता: अमेरिकी जहाज को निशाना बनाना हमारे नौसैनिक बलों पर दुश्मन के हमले की शुरुआती प्रतिक्रिया है.” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनशॉट्स को गूगल लेंस पर ढूंढा। हमें यह वीडियो 2020 की कई ख़बरों में मिला। ख़बरों के अनुसार सैन डिएगो में नौसेना बेस पर खड़े अमेरिकी युद्धपोत USS Bonhomme Richard (यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड) में आग लग गई और 21 लोग घायल हो गए। 13 जुलाई 2020 की न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार “रविवार को नेवल बेस सैन डिएगो में खड़े एक अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड में घंटों तक आग की लपटें उठती रहीं, जिससे जहाज को खाली कराना पड़ा और मामूली चोटों के कारण 21 लोगों को अस्पताल भेजा गया।” 13 जुलाई 2020 की ही द बिजनेस स्टैण्डर्ड की खबर में भी वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स का इस्तेमाल किया गया और साथ में लिखा गया कि यह जहाज सैन डिएगो नेवल बेस पर डॉक्ड था, जहाँ इसमें आग लग गयी। इस मामले में हमें कई फ़ॉलोअप खबरें भी मिलीं, जिनमें जहाज में आग लगाने का शक एक क्रू मेंबर पर लगाया गया था। हालांकि, सुनवाई के बाद इस क्रू मेंबर को निर्दोष पाते हुए सभी चार्जेज से बरी कर दिया गया। ढूंढ़ने पर हमने पाया कि यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड को आग लगने के बाद डीकमीशन कर दिया गया था। इसके बाद हमने ढूंढा कि क्या किसी अमेरिकी जहाज पर हाल में इस तरह का कोई हमला हुआ है? हमें कई खबरें मिलीं, जिसमें अमेरिका और ब्रिटिश नौसैनिक बलों द्वारा दक्षिणी लाल सागर की ओर यमन स्थित हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए 21 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने की बात थी। कुछ ख़बरों में जहाज के आघात होने की भी बात कही गयी है। मगर इन हमलों का फुटेज हमें नहीं मिला। हमने इस विषय में दैनिक जागरण के लिए इंटरनेशनल अफेयर्स कवर करने वाले पत्रकार जेपी रंजन से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो 2020 का है। वायरल पोस्ट को फेसबुक यूजर सैयद मुहम्मद इस्माइल ने शेयर किया था। प्रोफ़ाइल के अनुसार, यूजर पाकिस्तान का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो 2020 का है, जब सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बोनहोम रिचर्ड में आग लग गयी थी। - Claim Review : यमन के हौथी मुजाहिदीन ने लाल सागर में अमेरिकी जहाज USS Bonhomme Richard (यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड) पर हमला कर दिया - Claimed By : फेसबुक यूजर सैयद मोहम्मद इस्माइल ने 11 जनवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “यमन के हौथी मुजाहिदीन ने लाल सागर में अमेरिकी जहाज USS Bonhomme Richard (यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड) पर हमला कर दिया। हौथी प्रवक्ता: अमेरिकी जहाज को निशाना बनाना हमारे नौसैनिक बलों पर दुश्मन के हमले की शुरुआती प्रतिक्रिया है.” - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software