About: http://data.cimple.eu/claim-review/7bfb2a76e5fc945b882da59371d0897922201826e1c89d3206e5ed23     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • भोजपुरी (Bhojpuri) गाने पर कार में डांस करती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि ये बिहार (Bihar) के जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह हैं. वायरल पोस्ट में क्या है ? : वीडियो के साथ शेयर हो रहा कैप्शन है - 'संस्कारी पार्टी की संस्कारी विधायक… बिहार: जमुई: भाजपाई विधायक श्रेयसी सिंह.' X पर वीडियो को रिपोर्ट लिखे जाने तक 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो शेयर करने वाले अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें. क्या ये दावे सच हैं ? : नहीं, वीडियो में डांस करती बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह नहीं हैं. वीडियो में दिख रही महिला असल में एक्टर यामिनी सिंह हैं. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल पोस्ट का कमेंट सेक्शन देखने पर हमने देखा कि कई यूजर्स ने बताया है कि वीडियो में भोजपुरी गाने पर डांस कर रही महिला यामिनी सिंह हैं. यहां से अंदाजा लेकर हमने एक्टर के सोशल मीडिया हैंडल चेक किए. हमें उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया गया यही वीडियो मिला. जहां एक्टर यामिनी सिंह उन्हीं कपड़ों में दिख रही हैं, जो वायरल वीडियो में है. वीडियो 25 नवंबर 2022 को 'Pankaj Bihari' की तरफ से यामिनी सिंह को टैग करते हुए अपलोड किया गया था. ओरिजनल वीडियो : टीम वेबकूफ ने पंकज का इंस्टाग्राम अकाउंट खोजा तो वो ओरिजनल वीडियो भी हमें मिल गया, जिसका हिस्सा वायरल हो रहा है. वीडियो 26 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था, साथ में जिन लोगों को टैग किया गया है उनमें एक्टर यामिनी सिंह भी शामिल हैं. बीजेपी की श्रेयसी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई : प्रभात खबर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो उनके नाम पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह ने गिधौर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो में असल में भोजपुरी एक्टर यामिनी सिंह कार में डांस करती दिख रही हैं. रिपोर्ट में बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह का बयान भी है, जिसमें वो कह रही हैं कि वो हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखती हैं और इन सब गतिविधियों से उनका कोई संबंध नहीं है. निष्कर्ष : मतलब साफ है, वायरल वीडियो में दिख रही महिला बीजेपी नेता श्रेयसी सिंह नहीं एक्टर यामिनी सिंह हैं. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software