About: http://data.cimple.eu/claim-review/7c2dd3c3209cd39af4de594b8191f61ebb21dc7c3b740d2f97c730db     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check Fact Check: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी शो का एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया गया शेयर Claim सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भाजपा के प्रति अपने प्रेम की वजह से कौन बनेगा करोड़पति के एक प्रतिभागी ने 6.5 करोड़ रुपए गंवा दिए. Fact भाजपा के प्रति अपने प्रेम की वजह से कौन बनेगा करोड़पति के एक प्रतिभागी द्वारा 6.5 करोड़ रुपये गंवा देने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस दावे की पड़ताल के लिए हमने इसके एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें KBC द्वारा प्रकाशित एक वीडियो तथा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं, जिनमें प्रतिभागी शाश्वत गोयल के 1 करोड़ रुपए जीतने की जानकारी दी गई है. उपरोक्त जानकारी के आधार पर हमने ‘shashwat goyal kbc set india’ कीवर्ड को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें Sony Pictures Entertainment India द्वारा 15 फरवरी, 2023 को प्रकाशित एक वीडियो प्राप्त हुआ. वीडियो को देखने पर हमने पाया कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन 1 घंटे 11 मिनट 41 सेकंड के बाद प्रतिभागी शाश्वत गोयल से 7.50 करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछते हैं. बता दें कि 1 करोड़ की राशि जीत चुके शाश्वत गोयल से अमिताभ बच्चन ने 7.5 करोड़ रुपए के लिए यह सवाल पूछा था कि “किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को ‘प्राइमस इन इन्डिस’ आदर्श वाक्य दिया गया था, क्योंकि वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी?” शाश्वत गोयल ने इसका गलत जवाब दिया, जिसके बाद उन्हें 75 लाख रुपए की धनराशि से ही संतोष करना पड़ा था. शाश्वत गोयल ने इस सवाल के जवाब में A विकल्प चुना था, जबकि इसका सही उत्तर विकल्प D था. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि भाजपा के प्रति अपने प्रेम की वजह से कौन बनेगा करोड़पति के एक प्रतिभागी द्वारा 6.5 करोड़ रुपये गंवा देने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो के ऑडियो को बदलकर इसमें मध्य प्रदेश में विकास संबंधी एक सवाल बना दिया गया है, जबकि असल वीडियो में जिस सवाल का जवाब शाश्वत गोयल नहीं दे पाए थे, वह एक ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी से संबंधित है. Result: Altered Photo/Video Our Sources YouTube videos published by Sony Pictures Entertainment India Media reports किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software