About: http://data.cimple.eu/claim-review/7d83db728f6cada15eecd9111bdb2c09ae070ae2fec3b2ab10513017     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि किसानों ने हरियाणा पुलिस के एक जवान को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला. किसानों द्वारा हरियाणा पुलिस के एक जवान को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डालने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के दौरान हमने पाया कि इस पर ‘Gagandeep Singh’ तथा एक X पेज का वॉटरमार्क लगा हुआ है. इस जानकारी की सहायता से हमने Pro Punjab Tv के लिए कार्यरत पत्रकार गगनदीप सिंह द्वारा ‘trolley’ कीवर्ड के साथ शेयर किए गए ट्वीट्स को खंगाला. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि पत्रकार ने यही वीडियो 21 अगस्त 2023 को शेयर किया था. गगनदीप सिंह ने वायरल वीडियो को पंजाब के संगरूर में किसानों तथा पुलिस के बीच झड़प का बताया है. इसके साथ ही ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि मामले में एक किसान की मौत हो गई थी तथा एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके अतिरिक्त हमें Tribune तथा PTC Punjabi द्वारा प्रकाशित वीडियो रिपोर्ट्स में भी वायरल क्लिप मिली. बता दें कि दोनों संस्थानों ने वीडियो को पंजाब के संगरूर में पुलिस तथा किसानों के बीच झड़प का बताया है. इसके अतिरिक्त हमें संगरूर पुलिस द्वारा 21 अगस्त 2023 को शेयर किया गया ट्वीट भी प्राप्त हुआ, जिसमें वायरल वीडियो के दृश्य मौजूद हैं. पुलिस ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी है कि लौंगोवाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से एक अन्य प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी तथा हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी गंभीर चोटें आई थी. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि किसानों द्वारा हरियाणा पुलिस के एक जवान को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डालने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो पंजाब के संगरूर में आयोजित विरोध प्रदर्शन का है, जिसमें एक प्रदर्शनकारी के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से एक अन्य प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी तथा एक पुलिस इंस्पेक्टर को भी गंभीर चोटें आई थी. Newschecker द्वारा इस दावे पर अंग्रेजी भाषा में किये गए फैक्ट चेक को यहां पढ़ा जा सकता है। Sources X Post By @SangrurPolice, Dated August 21, 2023 X Post By @Gagan4344, Dated August 21, 2023 PTC and Tribune reports किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Komal Singh December 31, 2024 Komal Singh December 12, 2024 Komal Singh December 10, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software