About: http://data.cimple.eu/claim-review/7d97e41f60561d4ba039b0bc7de1ab31cf1728d4d9f14aeea91ba1b6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पंजाब नहीं, हरियाणा में आम आदमी पार्टी के खिलाफ हुए प्रचार का है वायरल वीडियो विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करते लोगों का वायरल वीडियो पंजाब नहीं, हरियाणा का है, जिसे पंजाब का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: May 16, 2024 at 06:18 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को माइक से सार्वजनिक तौर पर आम आदमी पार्टी को वोट ना देने की अपील करते हुए सुना जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि प्रचार करते लोगों का यह वीडियो पंजाब का है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पंजाब का नहीं है, बल्कि हरियाणा का है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Rajeev Singh Kamboj‘ ने 16 मई को वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “पंजाब में आम आदमी पार्टी के विरोध में लाउड स्पीकर लगाकर लोग सड़कों पर उतरे।” पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने सबसे पहले वीडियो में नजर आ रहे बोर्ड को लेकर सर्च किया। हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में वायरल वीडियो में दिख रहा बोर्ड मिला। 9 नवंबर 2022 को प्रकाशित खबर में बताया गया,ये तस्वीर आदमपुर के गांव खैरमपुर में स्कूल बचाओ-शिक्षा बचाओ कमेटी द्वारा शिक्षकों की कमी को लेकर राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के बाहर दिए जा रहे धरने की है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो ‘आदमपुर आप विरोध’ कीवर्ड से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो ‘Karnal News Wala’ नाम के फेसबुक यूजर ने 1 नवंबर 2022 को वायरल वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे हरियाणा के आदमपुर का बताया है। वीडियो में वही आदमी दिख रहे हैं, जो वायरल वीडियो में हैं। पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय इसे गुजरात में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार का बताकर शेयर किया गया था। हमने वीडियो को लेकर वायरल वीडियो को लेकर दैनिक जागरण के हिसार रिपोर्टर मनोज कौशिक के साथ बात की थी। उन्होंने बताया था कि वीडियो हरियाणा खैरमपुर का है। फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर को 5 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को करनाल का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने पड़ताल में पाया कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रचार करते लोगों का वायरल वीडियो पंजाब नहीं, हरियाणा का है, जिसे पंजाब का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : पंजाब में आम आदमी पार्टी के विरोध में लाउड स्पीकर लगाकर लोग सड़कों पर उतरे। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Rajeev Singh Kamboj - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software