About: http://data.cimple.eu/claim-review/7db4e8904ae4f6f85bfc87f9544d4dc5aed84c7f7aba706243f83d9b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रेसलर प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल कैडेट विश्व चैंपियनशिप में जीता है, टोक्यो ओलंपिक में नहीं विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। पहलवान प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल टोक्यो ओलंपिक में नहीं, कैडेट विश्व चैंपियनशिप में जीता है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jul 25, 2021 at 05:33 PM - Updated: Jul 26, 2021 at 04:34 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला एथलीट को देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि पहलवान प्रिया मलिक ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। पहलवान प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल टोक्यो ओलंपिक में नहीं, कैडेट विश्व चैंपियनशिप में जीता है। प्रिया मलिक ने गुरुवार 22 जुलाई को बुडापेस्ट में कैडेट विश्व चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम विश्व खिताब में स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने अब तक भारोत्तोलन में टोक्यो ओलंपिक में केवल एक रजत पदक जीता है। भारत ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता है। क्या है फेसबुक पोस्ट में? फेसबुक यूजर జాతి రత్నం ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ”Remember the name #PriyaMalik congratulations for winning gold in wrestling #Olympics #Cheer4India #Tokyo2020” पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल इंटरनेट पर प्रिया मलिक कीवर्ड सर्च करने पर हमने पाया कि वे हरियाणा की एक रेसलर हैं। जागरण की एक खबर के अनुसार “भारत की पहलवान प्रिया मलिक ने रविवार को विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। मलिक ने केन्सिया पटापोविच को 5-0 से हराया और इसके परिणामस्वरूप, उन्होंने हंगरी में विश्व कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। प्रिया मलिक ने महिलाओं के 73 किग्रा भार वर्ग में जीत हासिल की है और देश को खुश होने का एक और मौका दिया है।” प्रिया मलिक के विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की खबर हमें और भी कई न्यूज़ वेबसाइटों पर मिली। आपको बता दें कि कैडेट विश्व चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित की गई थी। ओलंपिक्स की वेबसाइट पर मौजूद मेडल टैली के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अब तक सिर्फ एक मेडल जीता है। शनिवार को भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक जीता था। दैनिक जागरण के लिए स्पोर्ट्स कवर करने वाले रिपोर्टर अभिषेक त्रिपाठी ने भी इस बात की पुष्टि की कि रेसलर प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल टोक्यो ओलंपिक में नहीं, कैडेट विश्व चैंपियनशिप में जीता है। वायरल वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Shankar Chiyaan आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। पहलवान प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल टोक्यो ओलंपिक में नहीं, कैडेट विश्व चैंपियनशिप में जीता है। - Claim Review : congratulations forPriya Malik winning gold in wrestling at Tokyo Olympics - Claimed By : జాతి రత్నం - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software