About: http://data.cimple.eu/claim-review/7db5e1543f90995ab9f375197d968e79c3d578d9513d73fea8b0b39e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim बेंगलुरू में जिहादियों ने हिंदू लड़कियों का किया अपहरण. Fact यह वीडियो बेंगलुरू का नहीं, बल्कि इजिप्ट का है. सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें दो व्यक्ति दो बच्चियों का अपहरण करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताकर सांप्रदायिक दावे से शेयर किया जा रहा है. हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो बेंगलुरू का नहीं, बल्कि इजिप्ट का है. वायरल वीडियो क़रीब 1 मिनट 26 सेकेंड का है. इस वीडियो में दो लड़कियां किसी लिफ्ट में खड़ी नज़र आ रही हैं. इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा खुलने पर दो आदमी अंदर घुस जाते हैं और बच्चियों का अपहरण करने की कोशिश करते हैं. लड़कियां इस दौरान उनसे छुटकारा पाने की भी कोशिश करती हैं. लेकिन लड़कियों के बेहोश होने के बाद वे दोनों लोग उन्हें अपने कंधे पर उठा लेते हैं. वीडियो को वायरल दावे वाले कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है “कर्नाटक बंगलौर देखिए किस तरह जेहादी लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर लिफ्ट में बेहोश कर सीधे कार पार्किंग में खड़ी कार में दोनों लड़कियों को डाला और निकल गए,जिन लड़कियों और महिलाओं का अपहरण होता है कभी पता नहीं चलता हमेशा के लिए गायब कर दी जाती हैं”. Newschecker ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए उसके कीफ़्रेम की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें इजिप्ट के एक मीडिया आउटलेट के इंस्टाग्राम अकाउंट से 21 दिसम्बर 2023 को अपलोड किया गया वीडियो मिला. वीडियो के साथ मौजूद कैप्शन में बताया गया था कि यह घटना इजिप्ट की राजधानी काहिरा के नस्त्र सिटी की है. जहां वीडियो में दिख रहे दोनों लड़कियों के पिता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण करवा लिया. अपहरण करने के बाद पिता अपनी एक बेटी के साथ देश से बाहर भाग गया. लड़कियों की मां ने नस्त्र सिटी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत भी दर्ज की थी. जांच में हमें इस संबंध में al-arabiya की वेबसाइट पर 23 दिसंबर 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट भी मिली. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि काहिरा में रहने वाली एक महिला का साल 2022 में तलाक हो गया था. तलाक के बाद महिला के पूर्व पति ने अपनी दो बेटियों को अपने साथियों की मदद से अगवा कराने की कोशिश की. उसके साथियों ने दोनों बेटियों को अगवा कर लिया लेकिन एक बेटी चंगुल से भाग गई. वहीं उसका पिता एक बेटी को लेकर देश से फरार हो गया. बाद में अगवा करने वाले उसके पिता के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया. हमें जांच में इस संबंध में इजिप्ट के इंटीरियर मंत्रालय द्वारा 20 दिसंबर 2023 को किया गया ट्वीट भी मिला. इस ट्वीट में घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी. ट्वीट में यह बताया गया था कि यह घटना 13 दिसंबर 2023 को हुई थी. जहां एक पिता ने अपनी पत्नी से तलाक होने के बाद उसके साथ रह रही दो बेटियों को अगवा करने की कोशिश की. अपने साथियों की मदद से उसने इस घटना को अंजाम दिया और एक बच्ची का अपहरण कर देश से बाहर भाग गया. हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से साफ़ है कि यह वीडियो कर्नाटक का नहीं, बल्कि इजिप्ट की राजधानी काहिरा का है. Our Sources Video posted by megazettes on 21st Dec 2023 Article Published by al-arabiya on 23st Dec 2023 Tweet by ministry of interior Egypt on 20th Dec 2023 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 10, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software