About: http://data.cimple.eu/claim-review/7e77b8a9d84a1126705e1c46da84f538273b5cf8cd030dd43cc88f50     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on अप्रैल 12, 2024 by Neelam Singh सारांश फेसबुक के एक वीडियो पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि मधुमेह की बीमारी को 4-5 महीने में हर्बल जड़ी-बुटियों द्वारा जड़ से ख़त्म किया जा सकता है। जब हमने इस पोस्ट की तथ्य जाँच की तब यह पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा फेसबुक पर जारी वीडियो पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि मधुमेह यानी की शुगर की बीमारी को 4-5 महीने में हर्बल जड़ी-बुटियों से ठीक किया जा सकता है। तथ्य जाँच क्या मधुमेह को आहार से ठीक किया जा सकता है? नहीं। मधुमेह एक दीर्घकालिक स्थिति है, जो रक्त में ग्लूकोज (चीनी) के उच्च स्तर के कारण होती है। यह शोध दर्शाता है कि मधुमेह का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, इसे स्वस्थ जीवनशैली और चिकित्सीय सलाह द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। आहार और पोषण विशेषज्ञ काजल गुप्ता बताती हैं कि, “मधुमेह अग्न्याशय कोशिकाओं (pancreatic cells) की स्थायी क्षति के कारण या pancreatic cells के इंसुलिन के प्रति संवेदनशील होने के कारण होता है, इसलिए इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन उचित दवा, आहार और जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।” हालांकि, टाइप 2 मधुमेह को ‘रिवर्स’ या ‘इलाज’ करने के तरीके पर शोध किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णायक स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं, टाइप 1 मधुमेह वस्तुत: ऐसी स्थिति है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली इंसुलिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं प्रभावित होती हैं, जिसे दुर्भाग्यवश कभी ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, पोषण विशेषज्ञ डॉ. अवनि कौल ने भी उल्लेखित किया है कि मधुमेह को ठीक नहीं किया जा सकता है। इसे केवल आहार और जीवनशैली के द्वारा ही प्रबंधित और नियंत्रित किया जा सकता है। क्या मधुमेह को किसी हर्बल जड़ी-बुटी से ठीक किया जा सकता है? नहीं, मधुमेह को किसी भी हर्बल जड़ी-बुटी से ठीक करने के कोई विश्वसनीय वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं, जो इसकी पुष्टि कर सके। हालांकि, स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और कुछ जड़ी-बूटियां मधुमेह से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये मधुमेह का इलाज करने के तरीके नहीं है क्योंकि डॉक्टर मधुमेह के स्तर के अनुसार मधुमेह से पीड़ित लोगों को दवाईयां या परहेज करने की सलाह देते हैं, जो हर मरीज के लिए अलग-अलग हो सकती है। National Center for Complementary and Integrative Health के अनुसार है कि हमारे पास इस बात के विश्वसनीय प्रमाण नहीं हैं कि कोई भी हर्बल सप्लीमेंट या हर्बल जड़ी-बुटी मधुमेह या इसकी जटिलताओं को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। डॉ. आयुष चंद्रा (Consultant Diabetologist and Founder of Nivaran Health, Delhi NCR) स्पष्ट करते हैं कि, “मधुमेह को ठीक नहीं किया जा सकता है। यदि आवश्यक हो, तो मधुमेह प्रबंधन में उचित दवाएं और इंसुलिन थेरेपी लेनी चाहिए, जिसके लिए डॉक्टर की सलाह अनिवार्य है। इसके लिए मैक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्वों के साथ संतुलित आहार, दैनिक शारीरिक व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित रक्त शर्करा की निगरानी की भी आवश्यकता होती है। वे आगे बताते हैं कि वर्कआउट के साथ-साथ रोजाना 2-3 लीटर पानी का सेवन फायदेमंद होता है। यह चयापचय, रोग-प्रतिरक्षा, बीमारियों के रोकथाम और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। मधुमेह में पानी पीने से मूत्र के माध्यम से अतिरिक्त शर्करा को बाहर निकालने में मदद मिलती है।” कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. उत्सव साहू बताते हैं, “नहीं, केवल हर्बल जड़ी-बूटियों का सेवन करने से मधुमेह ठीक नहीं हो सकती है। वास्तव में इस तरह के भोजन का सेवन करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान नहीं करेगा। मधुमेह से पीड़ित लोगों को हृदय रोग, स्ट्रोक, गुर्दे की समस्या और अंधापन जैसी गंभीर जटिलताओं से बचने के लिए अपने रक्त शर्करा के स्तर को सावधानीपूर्वक प्रबंधित करने की आवश्यकता है। इसका अर्थ है कि स्वस्थ आहार का सेवन, नियमित रूप से व्यायाम करना और अपने चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाएं लेना आवश्यक है। मधुमेह के प्रबंधन के लिए उपचार के साथ आहार और जीवनशैली में बदलाव भी करना चाहिए। इसके अलावा, चिकित्सा परिषद के मानदंडों के तहत वैज्ञानिक शोध और नैदानिक परीक्षणों के अनुसार अनुशंसित एलोपैथिक दवाएं भी शामिल होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि मधुमेह एक जटिल स्थिति है, जो आनुवंशिकी, जीवनशैली और पर्यावरणीय कारकों सहित अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है।” इस वायरल दावे के बारे में दिल्ली स्थित सरोज डायबिटीज एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक और वरिष्ठ सलाहकार मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. रितेश बंसल बताते हैं कि, “मधुमेह मेटाबॉलिज्म से संबंधित विकार है, जिसके लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा की सही मात्रा के साथ संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। अधिकांश मधुमेह रोगी लगातार वैकल्पिक चिकित्सा उपचारों की तलाश करते हैं, जो सहायक हो सकते हैं लेकिन सभी मधुमेह रोगियों को आहार, जीवनशैली में बदलाव और एलोपैथिक दवाओं के माध्यम से एक विशिष्ट रक्त शर्करा स्तर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस दावे के संबंध में जड़ी-बूटियां और रस सहायक भूमिका निभाते हैं लेकिन कारगर हैं या नहीं, यह उस जड़ी-बुटी के बारे में विस्तृत जानकारी के बाद ही पता चलेगा। किसी भी तरह के प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करते समय रोगी पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता होती है और उसे अपने डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए चिकित्सा उपचार का पालन करना चाहिए।” अतः शोध पत्रों और चिकित्सक के बयान से यह स्पष्ट है कि मधुमेह का कोई इलाज नहीं है। मधुमेह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए निरंतर प्रबंधन और उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अलावा यह साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण भी नहीं है कि केवल हर्बल पेय या किसी जड़ी-बुटी का सेवन करने से मधुमेह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। इसके अलावा इस वीडियो में इस्तेमाल की जा रही जड़ी-बुटी की अधूरी जानकारी दी गई है। ऐसे में, इस वीडियो पर विश्वास नहीं किया जा सकता। हमने पहले भी मधुमेह संबंधित दावों की जांच की है, जैसे- पूजा करने से मधुमेह को ठीक किया जा सकता है और कुछ लोकप्रिय व्यक्तियों द्वारा मधुमेह की दवाई का प्रचार किया गया है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software