About: http://data.cimple.eu/claim-review/7ed805e31e2e04e244eb94a254408248c21672e23f85a1f8eff9bedb     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: एडिटेड है विराट कोहली की तारीफ करते रोनाल्डो का यह वीडियो विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में रोनाल्डो ने विराट कोहली का कोई जिक्र नहीं किया था। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 16, 2024 at 04:55 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कई बार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तारीफ करते देखा गया है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर रोनाल्डो को कोहली की तारीफ करते देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो कोहली के फैन हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में रोनाल्डो ने कहीं भी विराट कोहली का जिक्र नहीं किया था। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर ‘Rayaji Kumar’ (आर्काइव लिंक) ने 11 अक्टूबर 2024 को इस वीडियो को शेयर किया। साथ में लिखा , “Ronaldo’s thoughts on Virat Kohli.” पड़ताल इस पोस्ट की पड़ताल करने के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। वायरल वीडियो में रोनाल्डो ने बेज कलर की पराडा की जैकेट पहनी है। हमने इस कीफ्रेम को कैप्चर किया और उसे गूगल लेंस पर ढूंढा। हमें कई उनके इस लुक के साथ कई रील्स और शॉर्ट वीडियो मिले, जिनमें इसे रोनाल्डो के रियो फर्डिनेंड को दिए इंटरव्यू का बताया गया। कीवर्ड्स के साथ ढूंढ़ने पर हमें रियो फर्डिनेंड और रोनाल्डो का यह पूरा वीडियो रियो फर्डिनेंड के यूट्यूब चैनल Rio Ferdinand Presents पर 12 सितम्बर 2024 को अपलोड मिला। 36 मिनट के इस वीडियो को हमने पूरा देखने का फैसला लिया। हमने यह पूरा वीडियो देखा मगर हमें कहीं भी विराट कोहली का जिक्र नहीं मिला। इसके बाद हमने कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कोहली को लेकर ऐसी कोई बात कही है। हमें कहीं भी उनका ऐसा कोई बयान नहीं मिला। वायरल पोस्ट को लेकर हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो क्लिप रोनाल्डो और रियो फर्डिनेंड के एक डिस्कशन का है और इस पूरे वीडियो में रोनाल्डो ने कहीं भी कोहली का जिक्र नहीं किया था। वायरल वीडियो को Rayaji Kumar नाम के फेसबुक यूजर ने शेयर किया था। यूजर ने अपनी जानकारी हाइड कर रखी है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में रोनाल्डो ने विराट कोहली का कोई जिक्र नहीं किया था। - Claim Review : Ronaldo's thoughts on Virat Kohli - Claimed By : Facebook User Rayaji Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software