About: http://data.cimple.eu/claim-review/814f4a65bf8a099c0184fbd6985b5b5a984fe700b10410b359e4d781     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हाथ के बल चलकर बासुकीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालु का वीडियो अयोध्या से जोड़कर किया जा रहा वायरल देवघर से बासुकीनाथ जा रहे श्रद्धालु के वीडियो को अयोध्या से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 24, 2024 at 05:00 PM - Updated: Jan 24, 2024 at 05:03 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद वहां लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इससे जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। इसमें एक शख्स को हाथ के बल चलते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे थे कि यह शख्स हाथ के बल चलकर अयोध्या जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि हाथ के बल चल रहे शख्स का नाम निहाल सिंह है और वह बासुकीधाम जा रहे हैं, न कि अयोध्या। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर ‘अखिलेश कुमार योगी सेवक‘ (आर्काइव लिंक) ने 16 जनवरी को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “भक्ति की शक्ति… कोई पैदल अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा तो कोई हाथों के बल। बड़ा मुश्किल काम है। लेकिन भक्ति में ऐसी शक्ति होती है प्रभु श्री राम जी अपनी कृपा बनाये रखे अपने इस भक्त पर जय श्री राम ।।।।।“ पत्रिका मध्य प्रदेश (आर्काइव लिंक) के वेरिफाइड फेसबुक पेज से भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसे अयोध्या जाते श्रद्धालु का बताया गया। इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को अयोध्या से जोड़कर अपलोड किया गया है। पड़ताल अयोध्या जा रहे शख्स के दावे के साथ वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। Muzaffarpur Wow नाम के यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो को देखा जा सकता है। इसे 25 जुलाई 2023 को अपलोड किया गया है। इसमें शख्स का नाम समस्तीपुर निवासी निहाल सिंह बताया गया है। वीडियो न्यूज में बताया गया है कि वह बैद्यनाथ धाम जा रहे थे। हालांकि, वीडियो वायरल वीडियो से अलग है। इस वीडियो के आधार पर कीवर्ड से हमने गूगल पर सर्च किया। यूट्यूब चैनल Raman Rahi पर 10 जनवरी 2024 को अपलोड वीडियो में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें बताया गया है कि बिहार सहरसा के निहाल सिंह बासुकीनाथ जा रहे हैं। वह बिच्छू यात्रा कर रहे हैं। वह जुलाई में निकले थे और छह माह में देवघर पहुंचे थे। अब वहां से बासुकीनाथ जा रहे हैं। वेदानंद प्रजापति नाम के फेसबुक यूजर ने 23 जनवरी को वीडियो (आर्काइव लिंक) पोस्ट किया। इसमें निहाल सिंह कह रहे हैं कि वह अयोध्या नहीं जा रहे हैं। उनके बारे में गलत खबर चलाई जा रही है। उन्होंने सुल्तानगंज से 4 जुलाई को जल भरा था और वह देवघर गए थे। वहां से अब वह बासुकीनाथ जा रहे हैं। अभी करीब 25 किमी का सफर बाकी है। इस बारे में हमने निहाल सिंह से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह रामभक्त हैं, लेकिन वह अयोध्या नहीं जा रहे हैं। प्रभात खबर की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि बासुकीनाथ धाम झारखंड में है। अधिकांश शिव भक्त बाबा बैजनाथ धाम के बाद बासुकीनाथ जाते हैं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह घोसी में रहते हैं और यूजर के करीब 5 हजार फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: देवघर से बासुकीनाथ जा रहे श्रद्धालु के वीडियो को अयोध्या से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : यह शख्स हाथ के बल चलकर अयोध्या जा रहा है। - Claimed By : FB User- अखिलेश कुमार योगी सेवक - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software