About: http://data.cimple.eu/claim-review/8298b4a9dc60ebbaef35af9e24797f576c4ae6b223c27afe0464dc91     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : जवाहरलाल नेहरू और उनकी भांजी की तस्वीर झूठे आपत्तिजनक दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। तस्वीर में नेहरू को चूम रहीं महिला उनकी भांजी नयनतारा हैं। - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 14, 2024 at 05:36 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक तस्वीर आपत्तिजनक दावे के साथ शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक महिला को भी देखा जा सकता है। साथ में दावा किया गया है कि इस तस्वीर में मोहम्मद अली जिन्ना भी मौजूद हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह फर्जी साबित हुई। तस्वीर में नेहरू को चूम रहीं महिला उनकी भांजी नयनतारा हैं। इसके अलावा तस्वीर में ब्रिटेन के तत्कालीन पीएम एंथनी ईडन को भी देखा जा सकता है। यह तस्वीर पहले भी कई बार वायरल की जा चुकी है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Raja Barman ने 13 अक्टूबर को एक तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया, “आज़ादी की भयंकर लड़ाई में, एक अंग्रेज़ महिला से अपने बायें गाल पर गोली खाते हुए पंडित जवाहरलाल चाचा नेहरू का एक बहुत ही पुराना दुर्लभ चित्र, गवाह उसका भाई मो. अली जिन्ना।” वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर को सबसे पहले गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें Alamy नाम की वेबसाइट पर असली तस्वीर मिली। इस तस्वीर के कैप्शन में 7 जुलाई 1955 की तारीख देते हुए बताया गया कि भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का लंदन हवाई अड्डे पर आगमन पर सर एंथनी ईडन ने स्वागत किया। हवाई अड्डे पर नेहरू का स्वागत करने के लिए उनकी बहन श्रीमती पंडित भी मौजूद थीं, जो यहां भारत की उच्चायुक्त थीं। विश्वास न्यूज से बातचीत में जवाहरलाल नेहरू पर पुस्तक लिख चुके पत्रकार पीयूष बबेले ने कहा कि यह तस्वीर लंदन के एयरपोर्ट की है, जब उनसे मिलने उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित और उनकी भांजी नयनतारा सहगल पहुंची थीं। तस्वीर में नयनतारा हैं। सर्च के दौरान हमें यूट्यूब पर एक वीडियो मिला। British Pathe नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो में 27वें सेकंड पर जवाहरलाल नेहरू के ठीक पीछे उनकी भांजी नयनतारा को देखा जा सकता है। वीडियो को लंदन एयरपोर्ट का बताया गया। पड़ताल में पता चला कि तस्वीर में जिन्हें जिन्ना बताया गया है, वे ब्रिटिश के तत्कालीन पीएम सर एंथनी ईडन है, जो नेहरू को रिसीव करने खुद लंदन एयरपोर्ट पहुंचे थे। जिन्ना 1947 में पाकिस्तान चले गए थे, जबकि तस्वीर 1955 की है। 1948 में जिन्ना का निधन हो गया था। जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। Raja Barman नाम के इस यूजर को 140 लोग फॉलो करते हैं। यूजर अगरतला का रहने वाला है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। वायरल तस्वीर में जवाहरलाल नेहरू के साथ उनकी भांजी नयनतारा हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में नयनतारा की मां विजयलक्ष्मी सहगल और ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एंथनी ईडन को भी देखा जा सकता है। - Claim Review : जवाहरलाल नेहरू को चुंबन लेती महिला और साथ में मोहम्मद जिन्ना - Claimed By : FB User Raja Barman - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software