About: http://data.cimple.eu/claim-review/82b845030c28aea8b0190c942613c77436cc9b70b3b4f8c04c3d0bd2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पंजाब में भाजपा विधायकों ने नहीं छोड़ी पार्टी, झूठा दावा हो रहा वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में पंजाब के भाजपा विधायकों को लेकर किया जा रहा दावा झूठा निकला है। पंजाब में भाजपा के पास 3 नहीं, बल्कि दो विधायक ही हैं और दोनों पार्टी के साथ बने हुए हैं। - By: ameesh rai - Published: Mar 17, 2021 at 05:12 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर पंजाब में भाजपा के विधायकों को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यूजर दावा कर रहे हैं पंजाब भाजपा के तीनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा झूठा निकला है। पंजाब में भाजपा के पास 3 नहीं, बल्कि दो विधायक ही हैं और दोनों पार्टी के साथ बने हुए हैं। क्या हो रहा है वायरल विश्वास न्यूज को अपने फैक्ट चेकिंग वॉट्सऐप चैटबॉट (+91 95992 99372) पर भी यह दावा फैक्ट चेक के लिए मिला है। कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें यह दावा फेसबुक पर भी वायरल मिला। Adv Santosh Kumar नाम के फेसबुक यूजर ने 15 मार्च 2021 को इस दावे को शेयर करते हुए लिखा है, ‘BJP मुक्त पंजाब…।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले जरूरी कीवर्ड्स की मदद से इस दावे को इंटरनेट पर सर्च किया। अगर पंजाब में भाजपा के विधायक पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए होते, तो प्रामाणिक मीडिया हाउस इस मामले को रिपोर्ट जरूर करते। विश्वास न्यूज को ऐसी कोई प्रामाणिक मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस वायरल दावे की पुष्टि करती हो। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पंजाब के सभी 3 भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने यह जानना चाहा कि पंजाब विधानसभा में पार्टी के हिसाब से किसके पास कितने विधायक हैं। हमें यह जानकारी पंजाब विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। इसके मुताबिक, पंजाब में भाजपा के पास कुल विधायकों की संख्या 2 है। ऐसे में 3 विधायकों के पार्टी छोड़ने के दावे का आधार ही नहीं बनता। इस जानकारी को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल के दौरान हमें आगे जानकारी मिली कि पंजाब में पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को कुल 3 सीटों पर जीत मिली थी। इस जानकारी की पुष्टि टाइम्स ऑफ इंडिया में 11 मार्च 2017 को प्रकाशित इस रिपोर्ट से की जा सकती है। इसमें फगवाड़ा से विधायक सोम प्रकाश, सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह और अबोहर से विधायक अरुण नारंग को जीत मिली थी। बाद में सोम प्रकाश ने होशियारपुर सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत मिली। तब उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। फगवाड़ा सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। इस तरह बीजेपी के पास पंजाब में सिर्फ दो विधायक रह गए। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए सुजानपुर से बीजेपी विधायक दिनेश सिंह और अबोहर से बीजेपी विधायक अरुण नारंग से संपर्क किया। दोनों ही विधायकों ने इस खबर को फर्जी बताते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ ही हैं। विधायक दिनेश सिंह ने कहा कि जो लोग इस झूठी खबर को वायरल कर रहे हैं, वे सोम प्रकाश का भी नाम ले रहे हैं, जबकि वह अभी केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Adv Santosh Kumar की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर धर्मपुर, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और फैक्ट चेक किए जाने तक उनके 173 फॉलोअर्स थे। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पंजाब के भाजपा विधायकों को लेकर किया जा रहा दावा झूठा निकला है। पंजाब में भाजपा के पास 3 नहीं, बल्कि दो विधायक ही हैं और दोनों पार्टी के साथ बने हुए हैं। - Claim Review : पंजाब भाजपा के तीनों विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर Adv Santosh Kumar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software