About: http://data.cimple.eu/claim-review/8455a179f7da5df7a521369d24b4a6c56667dc63818944cbf365075b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim नेपाल में आई बाढ़ में बहती क्रेशर मशीन का वीडियो। Fact नहीं, यह वीडियो नेपाल का नहीं, बल्कि वियतनाम का है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच पानी के तेज बहाव में बहती मशीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा है कि यह वीडियो नेपाल का है। 9 अक्टूबर 2024 को किये गए एक्स पोस्ट (आर्काइव) में करीब तीन मिनट का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में बड़ी-बड़ी मशीनें पानी के तेज बहाव में बहती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “प्रकृति से ताकतवर कुछ भी नहीं होता। ये वीडियो नेपाल का है। बाढ़ के पानी में क्रेशर मशीन तिनके की तरह बह गई।” वीडियो पर नेपाल लिखा दिख रहा है। ऐसे अन्य पोस्ट यहाँ, यहाँ और यहाँ देखें। पढ़ें: Fact Check: झारखंड सरकार की आलोचना करते शिवराज सिंह चौहान का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल Fact Check/Verification दावे की पड़ताल के दौरान वीडियो को गौर से देखने पर हमें उसके दाहिनी ओर ‘पंजाब केसरी’ लिखा नजर आया। संबंधित की-वर्ड सर्च करने पर यह वीडियो हमें पंजाब केसरी मध्य प्रदेश के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिल गया। 4 अक्टूबर 2024 को पंजाब केसरी मध्य प्रदेश ने इस वीडियो को शेयर (आर्काइव) करते हुए इसे नेपाल का बताया था। वीडियो में बायीं ओर नेपाल लिखा है और कैप्शन में लिखा है, “बाढ़ के पानी में बह गई क्रेशर मशीन, वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।” यह वीडियो पंजाब केसरी ने अपने आधिकारिक फेसबुक (आर्काइव) अकाउंट से भी शेयर किया है। इससे इतना तो स्पष्ट हो गया कि इस वीडियो को पंजाब केसरी ने ही सबसे पहले शेयर किया था। ज्यादा जानकारी के लिए हमने वायरल क्लिप के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान यह क्लिप हमें कई सोशल मीडिया पोस्ट में नजर आई, जहाँ इसे वियतनाम का बताया गया है। 10 सितंबर 2024 के एक पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “यह वीडियो 9 सितंबर, 2024 को टो माउ ब्रिज, ल्यूक येन, येन बाई, वियतनाम में स्थानीय लोगों द्वारा फिल्माया गया है। नावें, क्रेन… नियंत्रण से बाहर हो रही हैं! यह मानव निर्मित है, कोई प्राकृतिक आपदा नहीं!” अब हमने ‘टो माउ ब्रिज, ल्यूक येन, येन बाई, वियतनाम में नावें, क्रेन… नियंत्रण से बाहर‘ को कीवर्ड्स सर्च किया। इस दौरान हमें वियतनाम की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। 9 सितंबर 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट्स से इस बात की पुष्टि होती है कि वायरल क्लिप में नजर आ रहे दृश्य वियतनाम के लू येन जिले के हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 9 सितंबर 2024 की है। वीडियो में नजर आ रही नाव और क्रेन नदी के तेज बहाव के कारण बह गई थी और नदी पर बने एक ब्रिज से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। रिपोर्ट में लिखा है ‘9 सितंबर की शाम को, दो रेत ड्रेजर लाओ कै प्रांत के बाओ थांग जिले में लाल नदी पर पुल तक चले गए और येन बाई प्रांत में बह गए। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘दो बड़ी क्षमता वाले रेत ड्रेजर स्वतंत्र रूप से बहते रहे, फिर टू माउ पुल (टू माउ कम्यून, ल्यूक येन जिला, येन बाई प्रांत) से टकरा गए। एक रेत निकालने वाला यंत्र धारा के कारण नीचे की ओर बह गया, दूसरा पुल पर फंस गया। बालू ड्रेजर के धक्के से टू मऊ पुल में दरारें पड़ गयीं।’ ज्ञात हो कि वियतनाम में बीते सितंबर महीने में तूफ़ान यागी के कारण बाढ़ और भूस्खलन से सैंकड़ों लोगों मारे गए थे। पढ़ें: Fact Check: तेजस विमान के वर्टिकल टेक ऑफ का बताकर वायरल हुआ गेमिंग वीडियो Conclusion जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि वियतनाम की नदी में बहते रेत ड्रेजर का वीडियो, नेपाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। Result: False Sources Social Media Posts. Vietnamese News Reports. किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software