About: http://data.cimple.eu/claim-review/8473661eca11c7a4816f10b75a861f6e6739bf154d7daeb8d23f1acf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: तेज हवा में पतंग के साथ नहीं उड़ा बच्चा, AI वीडियो वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। पतंग के साथ बच्चे के उड़ने का वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। By: Ashish Maharishi - Published: Jan 21, 2026 at 04:47 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को पतंग उड़ाते हुए खुद हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि तेज हवा के कारण यह बच्चा पतंग के साथ उड़ गया। वीडियो को सच समझकर कई यूजर्स इसे वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की विस्तार से जांच की। हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो एआई निर्मित साबित हुआ। इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। क्या हो रहा है वायरल? फेसबुक यूजर ‘महेश कुमार’ ने 15 जनवरी 2026 को एक पोस्ट करते हुए लिखा, “पतंग को हल्के में ले रहा था।” विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा है। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। हमें ऐसी किसी घटना की खबरें नहीं मिलीं, जिनमें बताया गया हो कि देश में पतंग के साथ कोई बच्चा उड़ गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले गए। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया गया। हमें सबसे पुराना वीडियो 25 दिसंबर 2025 को एक इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड मिला। वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया कि इसे जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया था। कैप्शन में एआई टूल का नाम भी दिया गया था। इसके बाद विश्वास न्यूज ने इंटरनेट पर मौजूद कई एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद ली। इन ऑनलाइन टूल्स की मदद से वीडियो को चेक किया गया। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से चेक किया । इस टूल ने अपने एनालिसिस में वीडियो के एआई क्रिएटेड होने की पुष्टि की। हाइव मॉडरेशन ने अपने एनालिसिस में वायरल वीडियो को 99.3% स्कोर के साथ फेक बताया। वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई गई। इसी तरह साइट इंजन नाम के दूसरे डिटेक्शन टूल ने भी इस बात की संभावना जताई कि वायरल वीडियो फर्जी है। इसके एनालिसिस में 80 फीसदी संभावना इस बात की जताई गई कि वीडियो एआई क्रिएटेड है। AIorNot नाम के टूल के जरिए जब वीडियो को चेक किया गया तो इसने भी अपने नतीजों में इसे एआई से बने होने की संभावना जताई। इसके लिए वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट का एनालिसिस किया गया। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को लेकर एआई एक्सपर्ट एसके साहिद से संपर्क किया। उन्होंने वायरल क्लिप को फेक बताते हुए कहा कि इसे एआई टूल की मदद से बनाया गया है। हमारी अब तक की जांच से यह तो स्पष्ट हो गया कि तेज हवा में पतंग के साथ बच्चे के उड़ने वाले वायरल वीडियो में सच्चाई नहीं है, बल्कि इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। जांच के अंत में फर्जी वीडियो वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि महेश कुमार लखनऊ का रहने वाला है। इसे फेसबुक पर 1900 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो फर्जी साबित हुआ। पतंग के साथ बच्चे के उड़ने का वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। Claim Review : तेज हवा में पतंग के साथ बच्चा उड़ गया। - Claimed By : FB user Mahesh Kumar - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software