About: http://data.cimple.eu/claim-review/8584396621b6c860ae7438c9797f7f3ebb3bbfb18f72d23507e7f4fa     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नहीं पहले विश्व युद्ध में लड़ने वालों के नाम हैं दर्ज, झूठा दावा फिर हुआ वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में इंडिया गेट और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर वायरल किया जा रहा दावा झूठा निकला है। इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम नहीं, बल्कि प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो अफगान युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम शामिल हैं। - By: ameesh rai - Published: Aug 3, 2021 at 06:46 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर इंडिया गेट और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इंडिया गेट पर कुल 95 हजार 300 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हैं। दावे के मुताबिक, इनमें 61395 मुसलमान, 8050 सिख, 14480 पिछले, 10777 दलित, 598 सवर्ण और 00 संघी हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में इंडिया गेट और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर वायरल किया जा रहा दावा झूठा निकला है। इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम नहीं, बल्कि प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो अफगान युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम शामिल हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Mumtaz Aalam ने 28 जुलाई 2021 को वायरल दावा शेयर करते हुए लिखा है, ‘गौर से पढ़ो और पढ़ने के बाद बताओ क्या समझ में आया।’ इस पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज पहले भी इससे मिलते-जुलते दावे की पड़ताल कर चुका है। तब यह दावा एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के नाम के साथ वायरल हो रहा था। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि दिल्ली स्थित इंडिया गेट का निर्माण भारत की आजादी से पहले हुआ था। यह एक वॉर मेमोरियल है और ब्रिटिशकालीन भारत में यह 1931 में बनकर तैयार हुआ था। हमारी पड़ताल के मुताबिक, इसपर उन 82 हजार भारतीय और ब्रिटिश सैनिकों के नाम लिखे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों की ओर से प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) और तीसरा एंग्लो अफगान वॉर (1919) लड़ा था। यहां यह जानना जरूरी है कि स्वतंत्रता सेनानी उन्हें माना जाता है, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। विश्वास न्यूज की तरफ से तब किए गए फैक्ट चेक को विस्तार से यहां नीचे पढ़ा जा सकता है। हमने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Mumtaz Aalam की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर नोएडा के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में इंडिया गेट और स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर वायरल किया जा रहा दावा झूठा निकला है। इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम नहीं, बल्कि प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे एंग्लो अफगान युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों के नाम शामिल हैं। - Claim Review : इंडिया गेट पर कुल 95 हजार 300 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर Mumtaz Aalam - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software