About: http://data.cimple.eu/claim-review/85d384215b5586ee00abc982d1aa24735bc7f412d70788995e7e24ca     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हरियाणा ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा नहीं की है, वायरल दावा गलत है वायरल न्यूज कार्ड पुराना है। हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा नहीं की है। - By: Abbinaya Kuzhanthaivel - Published: Mar 21, 2021 at 12:19 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर इंडिया न्यूज़ का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के एक ट्वीट के साथ लिखा है कि राज्य में शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया जाएगा। Vishvas News की जांच में यह दावा फर्जी निकला। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? वायरल पोस्ट में इंडिया न्यूज़ का एक स्क्रीनशॉट है, जिसमें हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के एक ट्वीट के साथ लिखा है कि हरियाणा में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल ख़बरों के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा में 872 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आये, जिसके चलते राज्य में कुल सक्रिय कोरोना वायरस मामलों की संख्या 4,380 हो गयी। हालांकि, कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद, सरकार ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। ख़बरों के अनुसार, राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना संक्रमण के बारे में सभी उपायुक्तों, सिविल सर्जनों और राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद विज ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह किसी भी तरह के लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू के पक्ष में नहीं हैं। हमें 22 अगस्त 2020 को अपलोड किए गए एक अन्य फेसबुक पेज पर भी यही स्क्रीनशॉट मिला। साफ़ है कि यह स्क्रीनशॉट पुराना है। पुष्टि के लिए विश्वास न्यूज़ ने हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से संपर्क किया। उन्होंने हमसे फ़ोन पर बात करते हुए कहा “वायरल दावा गलत है। राज्य में कोई लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है।” वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Ravi Goutam की सोशल स्कैनिंग से पता चला कि इसके फेसबुक पर 4,950 दोस्त हैं। यूजर हरियाणा का रहने वाला है। निष्कर्ष: वायरल न्यूज कार्ड पुराना है। हरियाणा सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा नहीं की है। - Claim Review : लो हो जाओ तैयार घर पर बैठने के लिए - Claimed By : Ravi Goutam - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 9 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software