About: http://data.cimple.eu/claim-review/887773779b35ecec173d8e2d09a4cdc5947ddfd50220baabfb633da7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सचिन तेंदुलकर की गिरफ्तारी को लेकर वायरल तस्वीर AI तकनीक से बनाई गई है बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल दावा गलत है. वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है. सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की गिरफ्तारी को लेकर एक तस्वीर वायरल है. वायरल तस्वीर में न्यूज वेबसाइट दहिंदू के मास्टहेड का इस्तेमाल किया गया है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है. सचिन तेंदुलकर को गिरफ्तार करने की खबर पूरी तरह से फर्जी है. न्यूज वेबसाइट दहिंदू का वायरल तस्वीर से कोई लेना देना नहीं है. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गिरफ्तारी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की. पोस्ट पर अंग्रेजी में लिखा था, 'Breaking News: The allegations have been confirmed. Will Sachin Tendulkar be marked forever?' इसका हिंदी में अर्थ है, 'लगाए हुए आरोप हुए साबित, क्या सचिन तेंदुलकर को हमेशा के लिए जेल होगी?' यही तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म थ्रेड पर भी वायरल है. फैक्ट चेक बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई है. हमने जब वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज के माध्यम से सर्च की तो हमें सचिन तेंदुलकर की गिरफ्तारी से जुड़ी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली. साथ ही जब हमने वायरल तस्वीर को गौर से देखने की कोशिश की तो हमें वायरल तस्वीर में कई विसंगतियां देखने को मिली. जैसे कि वायरल तस्वीर में दिख रहे पुलिसकर्मी के कंधे पर न कोई स्टार है और न ही किसी पुलिस सर्विस का बैच लगा हुआ है. एक पुलिसकर्मी का गन होल्डर सही से नहीं बना है, जैसा कि आमतौर पर पुलिसकर्मी इस्तेमाल करते हैं. साथ ही पीछे खड़े एक पुलिसकर्मी का चेहरा सामान्य नहीं है. और पीछे खड़े लोगों में भी किसी का भी चेहरा साफ नहीं दिख रहा है. अक्सर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई तस्वीर में लोगों के चेहरे और भीड़ में कई गलतियां देखने को मिलती है. क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एल्गोरिदम तस्वीर बनाने से पहले कभी-कभी उसका संपूर्ण भाव नहीं समझ पाता है. जब हमने इस वायरल तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल हगिंग फेस एआई डिटेक्टर से सर्च किया तो वहां भी इस इमेज के आर्टिफिशियल होने की संभावना 97% बताई गई.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software