About: http://data.cimple.eu/claim-review/899e4ca0bb64292269bd7da5b863a0038bcea678d7cb58ec32b6d037     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: इस तस्वीर में कंगना के साथ नजर आ रहा व्यक्ति डॉन अबू सलेम नहीं, फिल्मी पत्रकार मार्क मैनुअल हैं फिल्मी पत्रकार मार्क मैनुअल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट की पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। - By: Abhishek Parashar - Published: Nov 23, 2021 at 03:09 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पद्म पुरस्कारों के बाद अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आई कंगना रनोट की एक तस्वीर व्यापक तौर पर सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ बैठी हुई हैं। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत और दुष्प्रचार निकला। वायरल तस्वीर में कंगना रनोट फिल्म पत्रकार मार्क मैनुअल के साथ नजर आ रही है, जिसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Mumtaz Rahi’ ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ”पद्म श्री कंगना रनोट की एक पुरानी तस्वीर जिसमें हिंदुस्तान की आजादी के लिए डॉन अबू सलेम से मशविरा करते हुए।” कई अन्य यूजर्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते -जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल तस्वीर का ओरिजिनल सोर्स को खोजने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च का सहारा लिया। सर्च में हमें huffingtonpost.in की वेबसाइट पर 24 सितंबर 2018 को प्रकाशित आर्टिकल मिला, जिसे मार्क मैनुअल ने लिखा है और इस आर्टिकल में वह कंगना रनोट के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मार्क मैनुअल सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जो जानी-मानी हस्तियों का इंटरव्यू करने के लिए जाने जाते हैं। हमारे सहयोगी दैनिक जागरण में बॉलीवुड को कवर करने वाली मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव ने बताया, ‘तस्वीर में कंगना रनोट अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ नहीं, बल्कि जर्नलिस्ट मार्क मैनुअल के साथ बैठी हुई हैं।’ इस तस्वीर को मार्क मैनुअल की फेसबुक प्रोफाइल पर भी देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने 15 सितंबर 2017 को अपलोड किया था। मार्क मैनुअल और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की तस्वीरों को साथ देखने पर साफ पता चलता है कि यह दो अलग-अलग व्यक्तियों की तस्वीर है। वायरल तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल फेसबुक पर दिसंबर 2016 से सक्रिय है। निष्कर्ष: फिल्मी पत्रकार मार्क मैनुअल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट की पुरानी तस्वीर को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार की मंशा से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : FB User-अबू सलेम के साथ बैठी हुई कंगना रनोट - Claimed By : FB User-Mumtaz Rahi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software