About: http://data.cimple.eu/claim-review/8ca5e0b30ad18ebd1cdb57182c4a0832f8151f7dd98586d8cf73279c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट में आग लगते देखा जा सकता है. इसे पाकिस्तान (Pakistan) में मियांवली एयरबेस में 4 नवंबर को हुए आतंकी हमले का विजुअल बताकर शेयर किया जा रहा है. क्या है दावा?: इसे शेयर कर दावा किया गया, ''पाक एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों में आग लग गई. हमला अभी भी जारी है. ये दावा सबसे पहले @Frontalforce नाम के एक X अकाउंट से भ्रामक दावे से शेयर किया गया. ऐसे और भी पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें. वीडियो को एक दूसरे X सब्सक्राइबर MeghUpdates ने भी शेयर किया है, जो पहले भी कई बार गलत जानकारी फैला चुका है. स्टोरी लिखते समय तक इसके पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सच क्या है?: ये वीडियो इसी साल मई का है, जिसमें प्रदर्शनकारियों को मियांवली एयरबेस के बाहर एक डमी एयरक्राफ्ट में तोड़फोड़ और आग लगाते हुए देखा जा सकता है. 9 मई को पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थकों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था. ये घटना तभी की है. हमने सच का पता कैसे लगाया?: वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर हमने गूगल पर उसे रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च रिजल्ट में जाकर देखने पर, हमें मई का एक पोस्ट मिला, जिसमें यही वीडियो इस्तेमाल किया गया था. Hindustan Times और India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, ''पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के समर्थकों ने एक सैन्य बेस पर हमला किया और चीन के शेनयांग F-6 डमी एयरक्राफ्ट में आग लगा दी. रिपोर्ट में वायरल वीडियो का लंबा वर्जन इस्तेमाल किया गया था. हमें 9 मई की इस घटना से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले. इनमें से एक पोस्ट मरियम नवाज शरीफ की भी थी, जिन्होंने गलत दावा किया था कि ये एयरक्राफ्ट वही था, जिसका इस्तेमाल पूर्व पाकिस्तानी फाइटर पायलट एमएम आलम ने किया था. 15 में के एक दूसरे वीडियो में पीएएफ जेट मॉडल को उसकी मरम्मत के बाद देखा जा सकता है. मियांवली एयरबेस में क्या हुआ है?: Dawn ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से बताया कि पाकिस्तान एयरफोर्स के मियांवली ट्रेनिंग एयर बेस परआतंकियों के हमले को पाकिस्तानी सेना ने नाकाम कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सभी 9 आतंकी मारे गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के दौरान पहले से ही जमीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमानों को भी नुकसान पहुंचा है. निष्कर्ष: साफ है कि मियांवली एयरबेस के बाहर खड़े एक डमी जेट में आग लगाने का पुराना वीडियो वहां हाल में हुए आतंकी हमले का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software