About: http://data.cimple.eu/claim-review/8cf13c792a361338edf3918735fc41ab0531f7570df9028cd28bcf1a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जियो स्क्रैच धमाका ऑफर के नाम पर वायरल हुआ फर्जी लिंक, न करें क्लिक आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जियो ऑफर के नाम से वायरल हो रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक धोखाधड़ी करने के मकसद से शेयर किया जा रहा है, ताकि इसके जरिए यूजर्स की जानकारी को चुराया जा सके और उन्हें आर्थिक हानि पहुंचाई जा सके। - By: Pragya Shukla - Published: Nov 5, 2024 at 05:04 PM - Updated: Nov 5, 2024 at 05:19 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जियो धमाका स्क्रैच नाम का एक ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स 650 रुपये जीत सकते हैं। पोस्ट में ऑफर को पाने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल लिंक धोखाधड़ी करने के मकसद से शेयर किया जा रहा है, ताकि इसके जरिए यूजर्स की जानकारी को चुराया जा सके और उन्हें आर्थिक हानि पहुंचाई जा सके। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘दिवाली धमाका’ ने एक नवंबर 2024 को वायरल लिंक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “जिओ का धमाका स्क्रैच करें और जीते 650।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने जियो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हालांकि, हमें ऐसे किसी ऑफर की जानकारी वहां पर नहीं मिली। वायरल पोस्ट में दिए गए यूआरएल पर गौर करने पर हमने पाया कि यह नकली वेबसाइट का यूआरएल है। असली वेबसाइट का यूआरएल जियो डॉट कॉम है। जबकि वायरल पोस्ट में मौजूद यूआरएल माई जियो डॉट लाइव है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। हमारे सिस्टम ने हमें लिंक के खतरनाक होने की चेतावनी दी। हमारे सिस्टम में मौजूद सेफ्टी डिवाइस ने हमें बताया कि इस लिंक के जरिए आपकी निजी जानकारियों को चुराया जा सकता है। हैकर्स आपके सिस्टम को हैक कर आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि हैकर्स लोगों की निजी जानकारियों को हासिल करने के लिए अक्सर असली वेबसाइट जैसी ही वेबसाइट तैयार करते हैं, ताकि वो लोगों को विश्वास करा सकें कि यह असली वेबसाइट है और यूजर्स बिना दोबारा सोचे अपनी निजी जानकारियों को शेयर कर दें। वो यूआरएल को भी असली जैसा ही दिखाते हैं, ताकि यूजर्स को शक न हो। ऐसे में यूजर्स को किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहना चाहिए और हमेशा आधिकारिक सोशल मीडिया पर जाकर ऑफर्स के बारे में चेक करना चाहिए। बिना सोचे-समझे कभी भी निजी जानकारी नहीं शेयर करना चाहिए और ना ही अनजान लिंक पर क्लिक करना चाहिए। यह पहली बार नहीं है, जब सोशल मीडिया पर जियो ऑफर के नाम से फर्जी लिंक वायरल हुआ हो। पहले भी इस तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। फर्जी ऑफर से जुड़ी हमारी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ें। अंत में हमने फर्जी दावे को वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया किया यूजर इसी तरह के फर्जी दावों को शेयर करता है। यूजर को करीब 20 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जियो ऑफर के नाम से वायरल हो रहा दावा गलत है। असल में वायरल लिंक धोखाधड़ी करने के मकसद से शेयर किया जा रहा है, ताकि इसके जरिए यूजर्स की जानकारी को चुराया जा सके और उन्हें आर्थिक हानि पहुंचाई जा सके। - Claim Review : जियो का धमाका स्क्रैच करें और जीते 650 - Claimed By : FB User Diwali dhmka - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software