About: http://data.cimple.eu/claim-review/8d8fa69449308ef0ea119f0c2336758ba754979a64c2f93c71cb4412     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • पूरा सच: ज़िंदा हैं न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर नेथन मैकुलम - By: Pallavi Mishra - Published: Dec 1, 2018 at 11:16 AM - Updated: Feb 25, 2019 at 06:47 AM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। आज इंटरनेट पर एक खबर वायरल हो रही है जिसके अनुसार न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर नेथन मैकुलम का देहांत हो गया है। असल में यह खबर फर्जी है। पड़ताल इंटरनेट पर किसी भी खबर को वायरल होने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस खबर के साथ हुआ। नेथन मैकुलम न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर रहे हैं और आज भी उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। उनकी मृत्यु की खबर हमें सबसे पहले ट्वीटर से मिली। https://twitter.com/HabibShahAb1/status/1068786622001487874 फेसबुक पर भी खबर फैलते देर नहीं लगी। हमने सबसे पहले InVid टूल के ट्विटर सर्च में जाकर नेथन मैकुलम टाइप कर सर्च किया। उनकी मौत की खबर पर हज़ारों लोगों ने शोक व्यक्त किया हुआ था। हमने उनका विकिपीडिया पेज चेक किया और पाया कि वहां भी उनकी मृत्यु की खबर अपडेट की गयी थी। (हालांकि बाद में वीकिपिडिया पेज को अपडेट करके इस सूचना को हटा दिया गया।) किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की साइट जांचने का फैसला किया। कोई भी क्रिकेट बोर्ड अपने न्यूज़ सेक्शन में ऐसी खबरें सबसे पहले अपडेट करता है। उनके पेज पर हमें इस घटना से सम्बंधित कोई खबर नहीं मिली। साथ ही हमने न्यूजीलैंड की कई लोकल न्यूज़ वेबसाइट्स को भी छान डाला। कहीं भी इस घटना का कोई ज़िक्र नहीं था। इसके बाद हमने क्रिकइंफो जांचने का फैसला किया। क्योंकि क्रिकेट जगत की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर वहां पर अपडेट होती है। हमें यहां पर इसकी कोई खबर नहीं मिली है। हमने अंत में नेथन मैकुलम के ट्वीटर अकाउंट को चेक करने का फैसला किया और पाया कि उन्होंने खुद ट्वीट कर इस खबर को झुठलाया है। उन्होंने लिखा: “I am alive and kicking more than ever before. Not sure where this news has come from but this is fake. Love you all.” जिसका हिंदी में अनुवाद होता है: “मैं जीवित हूं और पहले से कहीं ज्यादा उत्साहित हूं। यह सुनिश्चित नहीं है कि यह खबर कहां से आई है लेकिन यह नकली है। आप सभी को प्यार।” https://twitter.com/MccullumNathan/status/1068797155685523456 पूरा सच जानें…सब को बताएं सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews.com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : दावा किया गया है कि न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर नेथन मैकुलम की मृत्यु हो चुकी है - Claimed By : Habib Shah Ab - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software