About: http://data.cimple.eu/claim-review/8d995722a37414e8b14dba498037b2bb73ffd6709bfcdf898d9673b7     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विजय रूपाणी के बेहोश होने का वीडियो पुराना, अजमेर शरीफ से जोड़कर किया जा रहा वायरल दावा किया जा रहा है कि अजमेर शरीफ के सर्वे के बारे में बात कर रहे बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ी। - By: Pragya Shukla - Published: Dec 18, 2024 at 01:51 PM - Updated: Dec 18, 2024 at 03:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता विजय रूपाणी के स्टेज पर बेहोश होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को हाल का बताते हुए अजमेर में स्थित ख्वाजा मोदनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दरगाह के सर्वे को लेकर बात कर रहे बीजेपी नेता की स्टेज पर अचानक तबीयत खराब हो गई। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। विजय रूपाणी के बेहोश होने का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब तीन साल पुराना है। दरअसल, साल 2021 में विजय रूपाणी नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए वडोदरा के निजामपुर में पहुंचे थे। वहां पर तबीयत खराब होने की वजह से वो स्टेज पर बेहोश होकर गिर गए थे। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर जावेद खान ने 18 दिसंबर 2024 को वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हज़रत ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ सिर्फ हिन्द के ही राजा नहीँ पूरी एशिया के राजा है….अभी तो शुरुआत है आगे आगे देखो…#हक़_मोईन।” वीडियो पर लिखा हुआ है, “चले थे दरगाह का सर्वे कराने… लो अब खुद का ही सर्वे हो गया।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो डीएनए इंडिया न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 15 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी नगर निगम चुनाव का प्रचार करने के लिए वडोदरा पहुंचे थे। वहां पर उनकी तबीयत अचानक मंच पर ही बिगड़ गई और वो वहां पर बेहोश होकर गिर गए। पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट जनसत्ता की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 15 फरवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, विजय रूपाणी वडोदरा के निजामपुर में नगर निगम चुनाव का प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर तबीयत खराब होने के कारण वो मंच पर बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल ले जाया गया। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि, डॉक्टर ने उनकी हालत स्थिर बताई थी। आजतक की वेबसाइट पर 15 फरवरी 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉ. आरके पटेल ने रूपाणी की तबीयत को लेकर कहा था कि डिहाइड्रेशन, थकावट और हेक्टिक काम के कारण उनको चक्कर आया था। अधिक जानकारी के लिए हमने गुजराती जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कर्पूरिया से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। यह वीडियो तीन साल से ज्यादा पुराना है। जब नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें चक्कर आ गए थे और वो बेहोश हो गए थे। अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के 6.5 हजार फॉलोअर्स हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को कानपुर का रहने वाला बताया है। यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विजय रूपाणी के बेहोश होने के वीडियो को अजमेर दरगाह के मामले से जोड़ते हुए गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। विजय रूपाणी के बेहोश होने का वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब तीन साल पुराना है। दरअसल, साल 2021 में विजय रूपाणी नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए वडोदरा के निजामपुर में पहुंचे थे। वहां पर तबीयत खराब होने की वजह से वो स्टेज पर बेहोश होकर गिर गए थे। - Claim Review : अजमेर शरीफ के सर्वे के बारे में बात कर रहे बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ी। - Claimed By : FB User Jawed Khan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software